LATEST NEWS

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

  • Bihar NCP
  • Bihar NCP: पटना में NCP शरदचंद्र पवार की सियासी बैठक, राहत कादरी ने NDA सरकार पर उठाए

  • Bihar Police
  • Bihar Police: बिहार पुलिस को अलविदा कहेंगे DGP जितेंद्र कुमार, RPF के नए महानिदेशक का संभालेंगे पद

  • Patna  Liquor seizure
  • Patna Liquor seizure:पटना में शराब तस्करी का खुलासा, कार से 249 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

  • IAS Kumar Ravi
  • IAS Kumar Ravi: कौन हैं IAS कुमार रवि, जिनकी तुलना महाराष्ट्र के चर्चित IAS तुकाराम मुंडे से हो

bihar child rape - 08 साल की बच्ची से रेप-हत्या के आरोपी के खिलाफ 15 दिन में दाखिल किया चार्जशीट, चलेगा स्पीडी ट्रायल

bihar child rape - 08 साल की बच्ची की रेप और हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ सिर्फ 15 दिन में अपनी जांच पूरी कर चार्जशीट दाखिल कर दी है। अब आरोपी के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाया जाएगा।

bihar child rape - 08 साल की बच्ची से रेप-हत्या के आरोपी के

ARA - भोजपुर जिले के टाउन थाना क्षेत्र में 5वीं कक्षा में पढ़नेवाली 08 साल की बच्ची से रेप और हत्या के आरोपी के खिलाफ पुलिस ने सिर्फ 15 दिन में चार्जशीट दाखिल कर दिया है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी राज ने बताया कि इस कांड में मेडिकल व पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त हो गया है। अब स्पीडी ट्रायल के माध्यम से एक महीने के अंदर आरोपित को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आरोपी का नाम नारायण साह उर्फ वकील साह बताया गया है।

16 दिसंबर की घटना 

घटना 16 दिसंबर की है। जब आरा टाउन थाना के एक मोहल्ले में  देर शाम 08 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई थी। आरोपित के घर से ही शव मिला था। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपित को पकड़ उसकी धुनाई कर दी थी और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया था। इसे लेकर मृत बच्ची की मां के बयान पर उसी मोहल्ले के नारायण साह उर्फ वकील साह के खिलाफ नामजद प्राथमिक कराई गई थी।

मृत बच्ची की मां ने FIR में रेप करने, मुंह व गला दबाकर हत्या करने तथा साक्ष्य छिपाने का प्रयास किए जाने का भी आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष सह आइओ इंस्पेक्टर देवराज राय ने बताया कि प्राथमिकी की मूल धारा में ही आरोपित के विरुद्ध चार्जशीट समर्पित किया गया है।