LATEST NEWS

  • मुजफ्फरपुर के फर्जी वोटिंग के आरोप पर राजद नेताओं का हंगामा, महिला मतदाता की शिकायत के बाद कराया गया 'टेंडर वोट'
  • मुजफ्फरपुर के फर्जी वोटिंग के आरोप पर राजद नेताओं का हंगामा, महिला मतदाता की शिकायत के बाद कराया

  • राजद प्रत्याशी के घर एसटीएफ के पहुंचने पर भड़के तेजस्वी यादव : कहा-हार के डर से बौखला गया है सत्ता पक्ष, इस बार कोई दाल गलने वाली नहीं है
  • राजद प्रत्याशी के घर एसटीएफ के पहुंचने पर भड़के तेजस्वी यादव : कहा-हार के डर से बौखला गया

  • गयाजी: आखिर कस्टडी में था अपराधी तो गोली कैसा चलाया.... इनकाउंटर पर उठ रहे सवाल ?
  • गयाजी: आखिर कस्टडी में था अपराधी तो गोली कैसा चलाया.... इनकाउंटर पर उठ रहे सवाल ?

  • 25 अक्टूबर को पटना के बापू सभागार में मनेगी ‘बिहार केसरी’ श्रीकृष्ण सिंह की जयंती, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी होंगे शामिल
  • 25 अक्टूबर को पटना के बापू सभागार में मनेगी ‘बिहार केसरी’ श्रीकृष्ण सिंह की जयंती, कांग्रेस के राष्ट्रीय

  • वैशाली में MLC चुनाव पर हाई अलर्ट: SSP शुभांक मिश्रा ने संभाली कमान, मतदान केंद्रों के पास कड़ा पहरा
  • वैशाली में MLC चुनाव पर हाई अलर्ट: SSP शुभांक मिश्रा ने संभाली कमान, मतदान केंद्रों के पास कड़ा

Bihar Weather: बिहार में अगले 48 घंटों में पलटेगा मौसम, सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, तापमान में उतार-चढ़ाव, जानें अपने शहर का हाल

बिहार में ठंडी हवाओं के कारण लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार इस बार सर्दी कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

BIHAR NEWS
सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन- फोटो : Hiresh Kumar

Bihar Weather: बिहार में तापमान में गिरावट होने के साथ रात में सर्दी बढ़ गई है। देश में सुबह-शाम ठंडी हवाएं चलने से सर्दी का अहसास होने लगा है। इसके साथ ही लगातार पारे में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।  साथ ही ठंड ने तीखे तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं। दिन में धूप खिलने से गर्मी का अहसास होता है, जबकि रात के समय सर्दी का अहसास होता है। तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन-चार दिनों तक प्रदेश में शुष्क मौसम बने रहने की संभावना है।  बिहार में ठंडी हवाओं के कारण लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।  मौसम विभाग के अनुसार इस बार सर्दी कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ सकती है।  दिसंबर मध्य से जनवरी तक बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। आने वाले दिनों में पहाड़ों से आने वाली हवाओं के  कारण तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।


पटना सहित बिहार के 16 शहरों के तापमान में गिरावट आई है। सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना बनी हुई है, जो दृश्यता को प्रभावित कर सकता है। इससे यातायात पर भी असर पड़ सकता है, इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।राज्य के कई हिस्सों में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाया रहता है. विजिबिलिटी कम होने से वाहन चालकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार के 12 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, भागलपुर, मधुबनी में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

आने वाले दिनों में राज्य के विभिन्न शहरों में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है। सूबे में शाम छह से आठ बजे के बीच तापमान पांच से सात डिग्री सेल्सियस गिर जा रहा है। रात दस बजे के बाद तापमान काफी गिर जा रहा है. सुबह आठ बजे तक खासी  ठंड रह रही है। चिकित्सक लोगों को मौसम के प्रति सावधान रहने की चेतावनी दे रहे हैं. बिहार में  सर्दी का सितम महसूस किया जा रहा है. सुबह-सुबह घरों से निकलने वाले लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पारा और गिरना शुरू हो जाएगा. इससे प्रदेश में ठंड बढ़ेगी. साथ ही पश्चिमी हवाओं के जोर से प्रदेश में शीतलहर भी चलेगी। 

NSIT
Nsmch