LATEST NEWS

  • कोलकाता चोरबागान हादसा: पश्चिम बंगाल के मंत्री ने मुजफ्फरपुर पहुंचकर मृतक पिता-पुत्र के परिजनों को सौंपे 25-25 लाख के चेक, सीएम ने की बात
  • कोलकाता चोरबागान हादसा: पश्चिम बंगाल के मंत्री ने मुजफ्फरपुर पहुंचकर मृतक पिता-पुत्र के परिजनों को सौंपे 25-25 लाख

  • पटना DTO के लॉगिन से 547 वाहनों का खेल! फर्जी रसीदों पर निबंधन, जांच में खुली पोल; अधिकारी पर चला सरकार का डंडा
  • पटना DTO के लॉगिन से 547 वाहनों का खेल! फर्जी रसीदों पर निबंधन, जांच में खुली पोल; अधिकारी

  • डीएम ने लगाया जनता दरबार:  फरियादियों की सुनी समस्याएं, कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा
  • डीएम ने लगाया जनता दरबार: फरियादियों की सुनी समस्याएं, कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा

  • सदर अस्पताल में चोरों का आतंक: प्रसूति वार्ड के पास से गर्भवती महिला का बैग चोरी, नकदी व जरूरी दस्तावेज गायब
  • सदर अस्पताल में चोरों का आतंक: प्रसूति वार्ड के पास से गर्भवती महिला का बैग चोरी, नकदी व

  • आर. के. सिन्हा के निधन पर भाजपा परिवार में शोक की लहर: प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, बताया अपूरणीय क्षति
  • आर. के. सिन्हा के निधन पर भाजपा परिवार में शोक की लहर: प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दी

BIHAR WEATHER: छठ पूजा पर बिहार में मौसम ने बदला रंग, इन जिलों में होगी बारिश, श्रद्धालुओं को सतर्क रहने की अपील

BIHAR WEATHER: लोक आस्था के महापर्व छठ में मौसम ने नया मोड़ ले लिया है। नहाय-खाय के साथ ही जहां गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा है, वहीं मौसम विभाग ने छठ पूजा के दौरान बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम ने बदला रंग
मौसम ने बदला रंग- फोटो : Hiresh Kumar

BIHAR WEATHER: लोक आस्था के महापर्व छठ पर बिहार में मौसम ने अचानक करवट ली है। नहाय-खाय के साथ शुरू हुए इस पर्व पर जहां एक ओर गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है, वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने छठ पूजा के दौरान बारिश की संभावना जताई है।

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 7 और 8 नवंबर को छठ पूजा के दौरान राज्य के 17 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इनमें नवादा, किशनगंज, सिवान, मधेपुरा, पूर्णिया, पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, सारण, दरभंगा, सुपौल, अररिया, मधुबनी, गोपालगंज, शिवहर, वैशाली और सीतामढ़ी शामिल हैं।

बारिश से बढ़ सकती है ठंड: बारिश के साथ तापमान में गिरावट होने की संभावना है, जिससे ठंड बढ़ सकती है। ऐसे में छठ पूजा मनाने जा रहे श्रद्धालुओं को सलाह दी गई है कि वे छाता और गर्म कपड़े साथ रखें।

अन्य जिलों में भी बादल छाए रहने की संभावना: हालांकि राज्य के अन्य जिलों में बारिश की संभावना कम है, लेकिन इन क्षेत्रों में भी आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। अचानक मौसम में बदलाव से बचने के लिए सभी श्रद्धालुओं को सतर्क रहने और सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

NSIT
Nsmch