LATEST NEWS

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

  • Bihar NCP
  • Bihar NCP: पटना में NCP शरदचंद्र पवार की सियासी बैठक, राहत कादरी ने NDA सरकार पर उठाए

  • Bihar Police
  • Bihar Police: बिहार पुलिस को अलविदा कहेंगे DGP जितेंद्र कुमार, RPF के नए महानिदेशक का संभालेंगे पद

  • Patna  Liquor seizure
  • Patna Liquor seizure:पटना में शराब तस्करी का खुलासा, कार से 249 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

  • IAS Kumar Ravi
  • IAS Kumar Ravi: कौन हैं IAS कुमार रवि, जिनकी तुलना महाराष्ट्र के चर्चित IAS तुकाराम मुंडे से हो

Bihar Weather: बिहार में ठंड की मार, गलन वाली सर्दी के साथ 14 जिलों में कोहरे की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

सुबह के समय सूबे के अधिकांश जिलों में हल्का से मध्यम स्तर का कोहरा बना रहेगा,अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है।

Bihar Weather
बिहार में ठंड की मार- फोटो : hiresh Kumar

Bihar Weather: नए वर्ष की शुरुआत बिहार के निवासियों के लिए अत्यधिक ठंड के साथ हुई है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और पछुआ हवाओं के प्रभाव से सूबे में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरु हो गई है। पछुआ हवा के बहाव के कारण प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर दिन और रात के तापमान में औसतन चार से पांच डिग्री का अंतर देखा जा रहा है। लोगों को ठंडक और कंपकंपी का अनुभव हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 से 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है।

सुबह के समय सूबे के अधिकांश जिलों में हल्का से मध्यम स्तर का कोहरा बना रहेगा, साथ ही सर्द पछुआ हवा के कारण कनकनी का अहसास होगा। पछुआ की गति में वृद्धि होने से कोहरा धीरे-धीरे छंटेगा, धुंध का प्रभाव जारी रहेगा।

मौसम विबाग के अनुसार अगले 2 दिनों में पटना, वैशाली, गया, जहानाबाद, नालंदा, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, अरवल, खगड़िया,शेखपुरा, बेगुसराय और   लखीसराय जिलों के कुछ हिस्सों में तापमान का पारा और लुढ़केगा। 

NSIT
Nsmch

मौसम विभाग के अनुसार  अगले तीन दिनों में पटना, भागलपुर, बक्सर, नालंदा, औरंगाबाद, समस्तीपुर, जहानाबाद, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, शिवहर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया और सहरसा जिलों के कुछ क्षेत्रों में देर रात और सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिलेगा।


वहीं विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों में पांच और छह जनवरी को हल्की वर्षा हो सकती है।  मौसम विभाग ने छह जनवरी के बाद ठंड में और बढ़ोत्तरी का अनुमान व्यक्त किया है।