LATEST NEWS

  • राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज जारी, त्योहारों को लेकर दिए कई अहम निर्देश
  • राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज

  • सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : देसी कट्टे के साथ एक बदमाश गिरफ्तार, लूटकांड के तीन अन्य आरोपी को भी दबोचा
  • सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : देसी कट्टे के साथ एक बदमाश गिरफ्तार, लूटकांड के तीन अन्य आरोपी

  • कोलकाता चोरबागान हादसा: पश्चिम बंगाल के मंत्री ने मुजफ्फरपुर पहुंचकर मृतक पिता-पुत्र के परिजनों को सौंपे 25-25 लाख के चेक, सीएम ने की बात
  • कोलकाता चोरबागान हादसा: पश्चिम बंगाल के मंत्री ने मुजफ्फरपुर पहुंचकर मृतक पिता-पुत्र के परिजनों को सौंपे 25-25 लाख

  • पटना DTO के लॉगिन से 547 वाहनों का खेल! फर्जी रसीदों पर निबंधन, जांच में खुली पोल; अधिकारी पर चला सरकार का डंडा
  • पटना DTO के लॉगिन से 547 वाहनों का खेल! फर्जी रसीदों पर निबंधन, जांच में खुली पोल; अधिकारी

  • डीएम ने लगाया जनता दरबार:  फरियादियों की सुनी समस्याएं, कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा
  • डीएम ने लगाया जनता दरबार: फरियादियों की सुनी समस्याएं, कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा

Bihar Weather : बिहार में दुर्गा पूजा के उमंग में भंग डालेगी बारिश,पटना में छाए रहेंगे बदल, कुछ जिलों में छिटपुट वर्षा का अनुमान

उमंग में भंग डालेगी बारिश

BIHAR WEATHER:शक्ति की आराधना के महापर्व नवरात्र के नौवें दिन मां सिद्धदात्री की आराधना हो रही है. बिहार में नवरात्री लोग धूमधाम से मनाया जा रहा है. वहीं मौसम विभाग के अनुसार आज यानी शुक्रवार को बिहार के लोग बारिश से परेशान हो सकते हैं. मौसम विभाग के अनुसार दुर्गा पूजा के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है.जगह जगह पंडाल बनाए गए हैं, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार दुर्गापूजा के उत्सव को मानसून किरकिरा कर सकता है. राजधानी पटना में आज शुक्रवार को बादल छाए रहने की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर में चक्रवात के कारण बिहार में पंद्रह अक्तूबर तक मॉनसून सक्रिय रह सकता है. 15 अक्टूबर तक बादल की आवाजाही जारी रह सकती है.विभाग के अनुसार 13 अक्तूबर तक सूबे के कुछ जिले में बादल छाये रह सकते हैं तो कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. 

मौसम विभाग के अनुसार पुरवा हवा की वजह से बिहार के कुछ भागों में मानसून सक्रिय है और इस कारण कुछ जगहों पर रिमझिम बारिश हो रही है. बिहार के बक्सर, आरा, सिवान, औरंगाबाद, गोपालगंज, कैमूर और रोहतास में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. कमोबेस 12 अक्टूबर तक बिहार का ऐसा हीं मौसम रहने की संभावना है. विजया दशमी को सूबे में बारिश की संभावना न के बराबर है

पटना विभाग के अनुसार विजया दशमी को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.विजयादशमी को सूबे सभी जिलों का मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की संभावना न के बराबर है. वहीं एक से दो दिन में मानसून सूबे से विदा हो जाएगा. गुरुवार को सिवान का तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस रहा तो मुंगेर में 35 डिग्री, गया में 33.8 डिग्री, भागलपुर में 32.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

NSIT
Nsmch

बहरहाल मौसम विभाग के अनुसार को सूबे के कुछ हिस्सों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं.