LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

BIHAR WEATHER: बिहार में दिवाली से पहले ठंड की एंट्री ! सर्द हवाओं से लुढ़क रहा पारा, जानें बारिश होगी या निकलेगी धूप

मानसून के विदाई के साथ बिहार के कई जगहों के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. इन दिनों प्रदेश में दोपहर में बादलो के घने साये में सूर्य देव के दर्शन भी हो जा रहे हैं.वहीं सुबह-शाम ठंडी पछुआ हवाएं भी चल रही हैं. जो सर्दी का एहसास करा रही हैं. इसके

सर्द हवाओं से लुढ़क रहा पारा
सर्द हवाओं से लुढ़क रहा पारा- फोटो : Hiresh Kumar

BIHAR WEATHER: दीपावली से पहले बिहार में मौसम अठखेलियों वाला बना हुआ है. दिन के समय बादलों का बसेरा और रात्रि के समय काफी ठंड पड़नी शुरू हो गई है। अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में भी गिरावट हो रही है. पछुआ के प्रवाह के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिला है. न्‍यूनतम तापमान गिरने के साथ ही अब रात में ठंड का एहसास होने लगा है. राज्‍य में बादलों का आना-जाना लगा हुआ है और दीपावली तक मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है. हालांकि, छिटपुट बारिश और बूंदाबांदी की संभावना बन रही है. बुधवार को बिहार के कमोबेस सभी जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है. सुबह कुहासा देखने को मिला और दिनभर बादल छाए रहने का अनुमान है. अधिकतम तापमान 30 डिग्री से से 32 डिग्री से  के बीच और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री से.  से 26 डिग्री से.  के बीच रहने की संभावना है.

वहीं मौसम विभाग के अनुसार पटना, गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, खगड़िया, लखीसराय, बेगूसराय, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर,सुपौल,अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार  जिलों के एक या दो जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है.

वहीं मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण बिहार के सभी जिलों में घने बादल छाए रहने की संभावना है, जबकि उत्तरी बिहार में हल्के बादल दिखाई देंगे. यह स्थिति पूरे बिहार में हल्की बारिश का संकेत देती है.

आने वाले दिनों में, विशेष रूप से 2 नवंबर तक, पूरे बिहार में बारिश होने की संभावना बनी रहेगी. इस दौरान तापमान में कमी आएगी और ठंडक बढ़ेगी. मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक उत्तर बिहार में बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि पटना और दक्षिण बिहार के अन्य जिलों में हल्की बारिश होने की उम्मीद है.

NSIT
Nsmch