LATEST NEWS

  • Bihar Electricity News : बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 किलोवाट तक ‘फिजिकल वेरिफिकेशन’ की व्यवस्था खत्म
  • Bihar Electricity News : बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 किलोवाट तक ‘फिजिकल वेरिफिकेशन’ की

  • Bihar News : सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना में ‘करियर काउंसलिंग मेला 2026’ का हुआ आयोजन, छात्रों को मिले भविष्य के नए विकल्प
  • Bihar News : सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना में ‘करियर काउंसलिंग मेला 2026’ का हुआ आयोजन, छात्रों को

  • NEET 2027 : गोल एजुकेशन विलेज में नीट 2027 के विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन संगोष्ठी का हुआ आयोजन, विशेषज्ञों ने दिए सफलता के जरुरी टिप्स
  • NEET 2027 : गोल एजुकेशन विलेज में नीट 2027 के विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन संगोष्ठी का हुआ आयोजन,

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल

Bihar Weather: बिहार में घना कोहरा, तापमान में गिरावट के साथ हवा की गुणवत्ता हुई अत्यधिक खराब

राज्य के अधिकांश हिस्सों, खासकर उत्तरी बिहार में, सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। अगले 48 घंटों तक इस स्थिति में कोई खास बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।

Drop in temperature with dense fog
घने कोहरे के साथ तापमान में गिरावट- फोटो : symbolic

Bihar Weather: मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में घने कोहरे और तापमान में गिरावट की चेतावनी जारी की है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह और रात के समय मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बिहार में 19 नवंबर को घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। राज्य के अधिकांश हिस्सों, खासकर उत्तरी बिहार में, सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। अगले 48 घंटों तक इस स्थिति में कोई खास बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।

कोहरे के साथ ही तापमान में भी लगातार गिरावट देखी जा रही है। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है और आने वाले दिनों में इसमें और कमी आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट हो सकती है। मोतिहारी, सीवान, किशनगंज, सुपौल, अररिया, मधुबनी, दरभंगा, शिवहर, सीतामढ़ी जैसे जिले कोहरे की चपेट में हैं।


बिहार की आबोहवा दूषित होते जा रही है. सूबे में  ठंड बढ़ने के साथ हीं कई जिलों की हवा जहरीली हो चुकी है. पटना, मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों की हवा दम घोंटू बन चुकी है. हालत यह है कि पटना में वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के पार चला गया है तो हाजीपुर में तो AQI लेबल 400 के करीब पहुंच गया है। अन्य महानगरों के बाद अब मुजफ्फरपुर की हवा भी हुई दूषित सड़कों पर अब लोग मास्क लगा कर चलने को मजबूर हैं. मुजफ्फरपुर का AQI 323 पर पहुंच गया है. मुजफ्फरपुर में लगातार पॉल्यूशन बढ़ता जा रहा है. बावजूद इसके नगर निगम सड़कों पर पानी का छिड़काव भी नहीं करवा रही. आपको बता दें कि मुजफ्फरपुर में इन दिनों स्मार्ट सिटी का काम चल रहा है सड़कों पर काफी गाड़िया चलती है इतना ही नहीं शहर से सटे हुए वियाडा है जहां सैकड़ों फैक्टरी चालू है जिसको लेकर मुजफ्फरपुर शहर की हवा लगातार दूषित हो रही है दूसरी तरफ सड़को पर लगातार गाड़ियों के चलने से धूल उड़ते हैं लेकिन सड़को पर नगर निगम के द्वारा पानी का छिड़काव तक नहीं कराया जाता है जिसके कारण दिन प्रतिदिन मुजफ्फरपुर की हवा दूषित हो रही है।

NSIT
Nsmch

मौसम विभाग ने लोगों को कोहरे के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। यात्रा करते समय धीमी गति से वाहन चलाएं और सुरक्षा के सभी उपायों का पालन करें। चिकित्सकों ने भी ठंड से बचाव के लिए उचित कपड़े पहनने और गर्म भोजन का सेवन करने की सलाह दी है।