LATEST NEWS

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

  • Sanjay Singh
  • Bihar News:महुआ में हर घर पहुंचेगा गंगाजल, मंत्री संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 750 करोड़ की योजना से

BIHAR WEATHER: बिहार में तबाही मचाने 12 घंटे में आ रहा है डाना तूफान, आंधी के साथ बारिश का अल्रर्ट जारी, इन जिलों में बज्रपात के साथ होगी मूसलाधार बारिश

BIHAR WEATHER:बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवात डाना के कारण बिहार के कई जिलें में भीषण बारिश का आज पूर्वानुमान किया गया है। मौसम विभाग ने सूबे के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किए है।

डाना चक्रवात से बिहार में मचेगी तबाही
डाना चक्रवात से सूबे में मचेगी तबाही - फोटो : Hiresh Kumar

PATNA :बिहार में एक बार फिर मौसम की आंख मिचौली शुरू हो गई है. अरब सागर में उठे नए चक्रवात के चलते के प्रदेश में अचानक बारिश का दौर शुरू हो सकता है जिससे  तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है. पारा लुढ़कने से सर्दी का अहसास बढ़ेगा. 

मौसम विभाग के अनुसार तूफान 'डाना' को लेकर  समस्तीपुर, बेगूसराय, सुपौल, जमुई, मुंगेर, सहरसा और अररिया, बांका और मधेपुरा में बारिश हो सकती है. इसका असर पटनापर भी पड़ने की संभावना है. 24 से 26 अक्टूबर तक मौसम में बदलाव के साथ अधिसंख्य जगहों पर वज्रपात की चेतावनी दी गई है. कहीं हल्की तो कहीं मध्यम स्तर की वर्षा के आसार हैं.

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार 24 अक्टूबर की शाम से चक्रवाती तूफान का असर दिखने लगेगा.मौसम विभाग के अनुसार डाना तूफान के असर के साथ ही मेघ गर्जन और वज्रपात की भी संभावना है. झोंके के साथ तेज हवा चल सकती है जिसकी गति 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक होगी. मौसम विभाग के अनुसार डाना का असर 26 अक्टूबर को भी देखने को मिल सकता है.