LATEST NEWS

  • पटना के व्यस्त बोरिंग रोड चौराहे पर डिजिटल स्क्रीन में लगी आग, दमकल की 4-5 गाड़ियों ने पाया काबू
  • पटना के व्यस्त बोरिंग रोड चौराहे पर डिजिटल स्क्रीन में लगी आग, दमकल की 4-5 गाड़ियों ने पाया

  • राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज जारी, त्योहारों को लेकर दिए कई अहम निर्देश
  • राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज

  • सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : देसी कट्टे के साथ एक बदमाश गिरफ्तार, लूटकांड के तीन अन्य आरोपी को भी दबोचा
  • सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : देसी कट्टे के साथ एक बदमाश गिरफ्तार, लूटकांड के तीन अन्य आरोपी

  • कोलकाता चोरबागान हादसा: पश्चिम बंगाल के मंत्री ने मुजफ्फरपुर पहुंचकर मृतक पिता-पुत्र के परिजनों को सौंपे 25-25 लाख के चेक, सीएम ने की बात
  • कोलकाता चोरबागान हादसा: पश्चिम बंगाल के मंत्री ने मुजफ्फरपुर पहुंचकर मृतक पिता-पुत्र के परिजनों को सौंपे 25-25 लाख

  • पटना DTO के लॉगिन से 547 वाहनों का खेल! फर्जी रसीदों पर निबंधन, जांच में खुली पोल; अधिकारी पर चला सरकार का डंडा
  • पटना DTO के लॉगिन से 547 वाहनों का खेल! फर्जी रसीदों पर निबंधन, जांच में खुली पोल; अधिकारी

Bihar Weather: बिहार में ठंड की दस्तक! ला नीना और पश्चिमी विक्षोभ सक्रीय होने से बरपेगा ठंड का कहर, धूप के लिए तरस जाएंगे लोग

नवंबर के अंतिम सप्‍ताह में बिहार में सर्दी में बढ़ोतरी होने की संभावना है जिससे कोहरा भी बढऩे का अनुमान लगाया जा रहा है. बिहार में वैसे तो सर्दी ने दस्तक दे दिया है लेकिन दिन में तापमान कम नहीं हुआ है.

bihar weather
aaj ka mausam- फोटो : symbolic

Bihar Weather: अबकी बार सर्दी ने बहुत देर कर दी है. नवम्‍बर का दूसरा सप्‍ताह चल रहा है लेकिन गर्मी की तल्खी में कमी होती सी नहीं दिख रही है.  हालांकि सूबे कुछ इलाकों में हल्‍का कोहरा छाने से सर्द अहसास शुरू हो गया है.मौसम विभाग के अनुसार 16 नवम्‍बर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. विभाग के अनुसार अगले चार-पांच दिन मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा और सुबह के वक्‍त हल्का कोहरा छाने की संभावना है वहीं, शाम को सर्द हवाएं चलने का अनुमान है. बिहार में लोगों को तेज सर्दी के लिए अभी प्रतीक्षा करनी पड़ेगी. मौसम विभाग के अनुसार नवंबर के दूसरे सप्ताह से तेज होने वाली सर्दी इस साल तीसरे सप्ताह के आखिरी दिनों से होने की संभावना है. इस दौरान सूबे में दिन और रात का तापमान औसत से ऊपर ही रहने की संभावना है. मौसम विज्ञान केन्द्र पटना ने 15 नवंबर तक बिहार में मौसम पूरी तरह शुष्क रहने और तापमान में मामूली गिरावट होने की ही संभावना जताई है. 

वहीं ला नीना के प्रभाव के कारण इस बार ठंड देर से आ रही है.आईएमडी के मुताबिक, ला नीना की वजह से इस साल देश में भारी बरसात हुई है. ठीक इसी तरह ला नीना के प्रभाव से औसत से भी ज्यादा सर्दी पड़ने का अनुमान जताया गया है. इस भयानक ठंड का सामना बिहार के लोगों को करना पड़ेगा.

आईएमडी के अनुसार नवंबर के अंतिम सप्‍ताह में बिहार में सर्दी में बढ़ोतरी होने की संभावना है जिससे कोहरा भी बढऩे का अनुमान लगाया जा रहा है. बिहार में वैसे तो सर्दी ने दस्तक दे दिया है लेकिन दिन में तापमान कम नहीं हुआ है.

मौसम विभाग के अनुसार  एक सप्ताह के भीतर सूबे में मौसम तेजी से करवट ले सकता है.इस दौरान तापमान में गिरावट दर्ज किए जाने के साथ ही ठंड बढ़ने के आसार हैं. 

NSIT
Nsmch

 पटना, गया, पूर्णिया और भागलपुर समेत सीमांचल के कुछ स्थानों पर आज यानी 12 नवंबर की सुबह कुहासा छाने की संभावना है. जमुई, बांका, भोजपुर, मधेपुरा, औरंगाबाद और मुज्जफरपुर में मौसम साफ नजर आ सकता है.