LATEST NEWS

  • राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज जारी, त्योहारों को लेकर दिए कई अहम निर्देश
  • राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज

  • सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : देसी कट्टे के साथ एक बदमाश गिरफ्तार, लूटकांड के तीन अन्य आरोपी को भी दबोचा
  • सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : देसी कट्टे के साथ एक बदमाश गिरफ्तार, लूटकांड के तीन अन्य आरोपी

  • कोलकाता चोरबागान हादसा: पश्चिम बंगाल के मंत्री ने मुजफ्फरपुर पहुंचकर मृतक पिता-पुत्र के परिजनों को सौंपे 25-25 लाख के चेक, सीएम ने की बात
  • कोलकाता चोरबागान हादसा: पश्चिम बंगाल के मंत्री ने मुजफ्फरपुर पहुंचकर मृतक पिता-पुत्र के परिजनों को सौंपे 25-25 लाख

  • पटना DTO के लॉगिन से 547 वाहनों का खेल! फर्जी रसीदों पर निबंधन, जांच में खुली पोल; अधिकारी पर चला सरकार का डंडा
  • पटना DTO के लॉगिन से 547 वाहनों का खेल! फर्जी रसीदों पर निबंधन, जांच में खुली पोल; अधिकारी

  • डीएम ने लगाया जनता दरबार:  फरियादियों की सुनी समस्याएं, कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा
  • डीएम ने लगाया जनता दरबार: फरियादियों की सुनी समस्याएं, कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा

Bihar Teacher Transfer News: महिला शिक्षक इतने जगहों का और पुरुष शिक्षक ऐसे करें ट्रांसफर के लिए स्कूलों का चुनाव..जानिए कब से कब तक करें अप्लाई..

बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया में तेजी आ गई है। शिक्षा विभाग ने 7 नवंबर से तबादले के लिए आवेदन आमंत्रित करने की घोषणा की है। शिक्षकों को अपने पसंद के स्कूलों के लिए 10 विकल्प चुनने का मौका मिलेगा।

बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी!
बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी!- फोटो : Hiresh Kumar

Bihar Teacher Transfer News:  बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! 7 नवंबर से शुरू होंगे तबादले के आवेदन। शिक्षकों को अपने पसंदीदा स्कूल चुनने के लिए 15 दिन का समय मिलेगा। दिसंबर के अंत तक उन्हें नए स्कूल आवंटित कर दिए जाएंगे। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने यह जानकारी दी।

नई नीति के तहत, महिला शिक्षक पंचायतों के और पुरुष शिक्षक अनुमंडलों के 10-10 विकल्प चुन सकेंगे। शिक्षक अंतिम दिन तक अपने विकल्प बदल सकते हैं।

सभी तबादले ऑनलाइन होंगे और जिलों का इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं होगा। सक्षमता परीक्षा पास शिक्षक ही तबादले के लिए आवेदन कर सकते हैं।

स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए एक नई तकनीक शुरू की जाएगी। 1 जनवरी से, टैब के जरिए बच्चों के चेहरों से उनकी उपस्थिति की पुष्टि की जाएगी। इस तकनीक का ट्रायल सफल रहा है।

NSIT
Nsmch

स्कूलों में कक्षा 5 और 8 के छात्रों के लिए गणित और विज्ञान ओलंपियाड आयोजित करने की योजना है। हालांकि, यह वैकल्पिक होगा।

बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों का तबादला प्रक्रिया 7 नवंबर से शुरू होगी। शिक्षकों को अपने पसंद के स्कूलों के लिए आवेदन करने के लिए दो सप्ताह का समय मिलेगा। नए साल से शिक्षक अपने नए आवंटित स्कूलों में कार्यभार संभालेंगे।