LATEST NEWS

  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हुई शामिल
  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की

  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल भी जारी रही परंपरा, उमड़ी भारी भीड़
  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल

  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो मेरी तरफ...न नीरज की तरफ
  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो

  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम' के जयकारों से गूंज उठा शहर
  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम'

  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल
  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल

Bihar Teacher News: सक्षमता परीक्षा ली जाएगी दोबारा,सात विषयों के प्रश्नपत्र में पाई गई गड़बड़ी,बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने की घोषणा

दूसरे चरण की सक्षमता परीक्षा के अंतर्गत सात विषयों की परीक्षा दोबारा आयोजित करने का निर्णय किया गया है. कई शिक्षकों को ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा देने में कठिनाई हुई थी। इस कारण से कुछ शिक्षक अपनी पूरी क्षमता से प्रदर्शन नहीं कर पाए।

education department
Bihar Teacher - फोटो : social Media

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने स्थानीय निकाय शिक्षकों की दूसरे चरण की सक्षमता परीक्षा में प्रश्न पत्रों में पाई गई विसंगतियों के कारण सात विषयों की परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया है। इन विषयों की परीक्षा अब 13 नवंबर को दोबारा आयोजित की जाएगी।जिन विषयों की परीक्षा दोबारा ली जाएगी उनमें कक्षा नौवीं-दसवीं के पांच विषय - संगीत (114), हिंदी (101), गृह विज्ञान (119), नृत्य (116) और फारसी (107) शामिल हैं। इसके अलावा, कक्षा 11वीं-12वीं के गृह विज्ञान (224) और इतिहास (225) विषय भी इस सूची में शामिल हैं।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने स्पष्ट किया है कि प्रश्न पत्रों में कुछ विसंगतियां पाई गईं, जिसके कारण इन विषयों की परीक्षा को रद्द करना आवश्यक हो गया।दोबारा होने वाली परीक्षा के लिए नए परीक्षा केंद्र निर्धारित किए जाएंगे।

परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए नए प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे।अभ्यर्थियों को नए प्रवेश पत्र और अन्य आवश्यक जानकारी जल्द ही उपलब्ध कराई जाएगी।

चूंकि सात विषयों की परीक्षा दोबारा ली जा रही है, इसलिए दूसरे चरण की सक्षमता परीक्षा का परिणाम आने में विलंब हो सकता है। अनुमान है कि परिणाम नवंबर के अंत या दिसंबर में घोषित किए जा सकते हैं। पहली परीक्षा 26 अगस्त 2024 को तो  दूसरी परीक्षा 13 नवंबर 2024 को होगी।

NSIT
Nsmch

दूसरे चरण की सक्षमता परीक्षा 23 से 26 अगस्त के बीच आयोजित की गई थी। राज्य के 9 जिलों में इसके लिए परीक्षा केंद्र बनाए गए थे और 85 हजार से अधिक नियोजित शिक्षक इस परीक्षा में शामिल हुए थे।