LATEST NEWS

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

  • Bihar NCP
  • Bihar NCP: पटना में NCP शरदचंद्र पवार की सियासी बैठक, राहत कादरी ने NDA सरकार पर उठाए

Bihar Teacher News: कुछ शिक्षकों की फर्जीगिरी की वजह से फंस गए बिहार के सभी 5 लाख शिक्षक,शिक्षा विभाग ने जारी कर दिया फरमान..

बिहार के स्कूलों में शिक्षकों की हाजिरी लगाने के लिए शुरू किए गए ई-शिक्षा कोष एप का कुछ शिक्षकों ने बेजा फायदा उठाना शुरू कर दिया। इस एप के जरिए शिक्षकों को अपनी सेल्फी लेकर हाजिरी लगानी होती है।

BIHAR NEWS
ई-शिक्षा कोष एप में धांधली- फोटो : social Media

Bihar Teacher News: बिहार के कई स्कूलों में शिक्षकों द्वारा ई-शिक्षा कोष एप का दुरुपयोग कर फर्जी हाजिरी लगाने का मामला सामने आया है। शिक्षा विभाग ने सभी शिक्षकों को इस एप के जरिए हाजिरी लगाने का निर्देश दिया था, लेकिन कुछ शिक्षकों ने इस व्यवस्था में धांधली कर दी।


शिक्षकों को अपनी सेल्फी लेकर हाजिरी लगानी होती थी। कुछ शिक्षक पहले से अपनी सेल्फी खींचकर रख लेते थे और फिर अपने साथी के मोबाइल से हाजिरी लगा देते थे। इस तरह वे बिना स्कूल आए ही हाजिरी लगा लेते थे।

जब विभाग को इस बात का पता चला तो उन्होंने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए दोषी शिक्षकों के खिलाफ नोटिस जारी किया। इसके साथ ही हाजिरी लगाने के नियमों में भी बदलाव किया गया। अब शिक्षकों को सेल्फी के साथ स्कूल के कमरे या परिसर की भी तस्वीर लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।

NSIT
Nsmch

शिक्षा विभाग के अधिकारी पारस कुमार ने बताया कि सभी शिक्षकों को ई-शिक्षा कोष एप के माध्यम से हाजिरी जरूर लगानी होगी और नए नियमों का पालन करना होगा।