LATEST NEWS

  • कोलकाता चोरबागान हादसा: पश्चिम बंगाल के मंत्री ने मुजफ्फरपुर पहुंचकर मृतक पिता-पुत्र के परिजनों को सौंपे 25-25 लाख के चेक, सीएम ने की बात
  • कोलकाता चोरबागान हादसा: पश्चिम बंगाल के मंत्री ने मुजफ्फरपुर पहुंचकर मृतक पिता-पुत्र के परिजनों को सौंपे 25-25 लाख

  • पटना DTO के लॉगिन से 547 वाहनों का खेल! फर्जी रसीदों पर निबंधन, जांच में खुली पोल; अधिकारी पर चला सरकार का डंडा
  • पटना DTO के लॉगिन से 547 वाहनों का खेल! फर्जी रसीदों पर निबंधन, जांच में खुली पोल; अधिकारी

  • डीएम ने लगाया जनता दरबार:  फरियादियों की सुनी समस्याएं, कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा
  • डीएम ने लगाया जनता दरबार: फरियादियों की सुनी समस्याएं, कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा

  • सदर अस्पताल में चोरों का आतंक: प्रसूति वार्ड के पास से गर्भवती महिला का बैग चोरी, नकदी व जरूरी दस्तावेज गायब
  • सदर अस्पताल में चोरों का आतंक: प्रसूति वार्ड के पास से गर्भवती महिला का बैग चोरी, नकदी व

  • आर. के. सिन्हा के निधन पर भाजपा परिवार में शोक की लहर: प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, बताया अपूरणीय क्षति
  • आर. के. सिन्हा के निधन पर भाजपा परिवार में शोक की लहर: प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दी

Bihar land survey: जमीन सर्वे में गड़बड़ी करने वाले तीन अधिकारियों पर गिरी गाज, डीएम ने जमीन मालिकों के हित में अपनाया कड़ा रुख, तीन सीओ को नोटिस

जमीन मालिकों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम पूर्णिया के जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने उठाया है। उन्होंने जमीन के दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) मामलों में लापरवाही बरतने के कारण तीन अंचलाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

तीन अधिकारियों पर गिरी गाज
तीन अधिकारियों पर गिरी गाज- फोटो : social Media

Bihar land survey: जमीन मालिकों के हित में पूर्णिया के जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। उन्होंने म्यूटेशन दाखिल-खारिज मामलों में लापरवाही बरतने के कारण तीन अंचलाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इनमें पूर्णिया पूर्व, केनगर और अमौर के अंचलाधिकारी शामिल हैं।

जिलाधिकारी ने पाया कि जिले में हजारों म्यूटेशन आवेदन लंबित हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को इन मामलों को शीघ्र निपटाने का निर्देश दिया है। साथ ही, उन्होंने अंचल कार्यालयों में बिचौलिये की भूमिका को खत्म करने के लिए सख्त कार्रवाई करने की बात कही।

 पूर्णिया पूर्व, केनगर और अमौर अंचलों में हजारों म्यूटेशन आवेदन लंबित पाए गए।कई अधिकारी आवेदनों को लंबित रखने के लिए जिम्मेदार पाए गए। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे लंबित मामलों का निपटारा करें और बिचौलियों पर कार्रवाई करें।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को अंचल कार्यालयों का औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया है।भूमि सुधार उप समाहर्ता बनमनखी को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सराहा गया है।सभी अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर अपने प्रदर्शन में सुधार लाने का निर्देश दिया गया है।

NSIT
Nsmch

पूर्णिया जिला प्रशासन जमीन मालिकों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। जिलाधिकारी के इस फैसले से जमीन संबंधी विवादों का निपटारा तेजी से होगा और जमीन मालिकों को न्याय मिलेगा।