LATEST NEWS

  • Bihar Electricity News : बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 किलोवाट तक ‘फिजिकल वेरिफिकेशन’ की व्यवस्था खत्म
  • Bihar Electricity News : बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 किलोवाट तक ‘फिजिकल वेरिफिकेशन’ की

  • Bihar News : सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना में ‘करियर काउंसलिंग मेला 2026’ का हुआ आयोजन, छात्रों को मिले भविष्य के नए विकल्प
  • Bihar News : सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना में ‘करियर काउंसलिंग मेला 2026’ का हुआ आयोजन, छात्रों को

  • NEET 2027 : गोल एजुकेशन विलेज में नीट 2027 के विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन संगोष्ठी का हुआ आयोजन, विशेषज्ञों ने दिए सफलता के जरुरी टिप्स
  • NEET 2027 : गोल एजुकेशन विलेज में नीट 2027 के विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन संगोष्ठी का हुआ आयोजन,

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल

Bihar News: टमाटर हुआ लाल,प्याज निकाल रहा आंसू, सब्जियों के दाम में लगी आग ,रसोई का बिगड़ा बजट

सब्जी की कीमतों में उछाल से आम लोगों की रसोई पर महंगाई की मार पड़ रही है. सब्जियों के दाम में एकाएक बढ़ोतरी से लोगों की रसोई का बजट बिगड़ गया है

सब्जियों के दाम में बढ़ोतरी

Vegetable Price Hike: बढ़ती महंगाई ने लोगों को पहले हीं परेशान कर रखा था वहीं अब हरी-सब्जियां के भाव भी आसमान छूने से घर की रसोई का बजट बिगड़ गया है.  सब्जियों की मंहगाई से आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिहार के लोगों का खाना बिना सब्जी केअधूरा सा लगता है और वहीं महंगी सब्जियों की वजह से लोगों की ज़ेब ढ़िली हो गई है. ऐसे में लोगों की थाली से सब्ज़ी गायब होने लगी है. लोगों का कहना है कि अगर थाली में सब्जी होगी तो ज़ेब में पैसे नहीं होंगे.

बाजार में हरी सब्जी 60रुपये से लेकर 100 रुपये तक हो गई है.बता दें की नेनुआ,कच्चा केला,कच्चा पपीता और बंदगोभी का भाव 40 से 50 रुपये वहीं भिंडी,करैला,बोरा और गोभी 60से 70रुपये साथ ही,टमाटर के दाम में तो फिर आग लगा हुआ है.80से100 किलो टमाटर बाजार में मिल रहा है. धनीया पत्ता 400 रुपये हो गई है.

महिलाएं मंहगी सब्जियों की जगह वैकल्पिक आइटम का उपयोग कर रही है.उनका कहना है की मंहगी सब्जी से उनके रसोई का बजट बिगड़ रहा है और ऐसे में रसोई संभालने में दिक्कत आ रही है. इसलिए महिलाएं काबुली,मूंग,चना,सोयाबिन आदी का प्रयोग सब्जी के रुप में कर रही है और महंगी सब्जियां खरीदने से बच रही हैं.

स्थिति ये हैं कि कोई भी हरी सब्जी 50 रुपए किलो से नीचे नहीं है. आगू का दाम अलग हीं रुला रहा है. प्याज खरीदने से पहले हीं आंसू निकल रहे हैं. लोग करें तो क्या करें. 

NSIT
Nsmch

पटना से प्रगति शर्मा की रिपोर्ट