LATEST NEWS

  • Ara Railway Station
  • Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्ध गिरफ्तार, दो मोबाइल और ब्लेड का टुकड़ा बरामद

  • Muzaffarpur election results
  • Muzaffarpur election results: तिरहुत स्नातक चुनाव में बंशीधर ब्रजवासी को बढ़त, NDA प्रत्याशी अभिषेक झा पिछड़े

  • Saran Teachers Election
  • Saran Teachers Election: सारण शिक्षक चुनाव में राहुल राज की जीत, जदयू के आनंद पुष्कर 1815 वोटों

  • Bihar News : नवादा के चर्चित सुनील रजक हत्याकांड में पत्नी सरिता देवी को उम्रकैद, दो प्रेमियों के साथ मिलकर रची थी हत्या की साजिश
  • Bihar News : नवादा के चर्चित सुनील रजक हत्याकांड में पत्नी सरिता देवी को उम्रकैद, दो प्रेमियों के

  • Bihar News : पूर्णिया पुलिस ने बिजली तार चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का किया पर्दाफाश, 27 क्विंटल तार के साथ 6 बदमाशों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : पूर्णिया पुलिस ने बिजली तार चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का किया पर्दाफाश, 27 क्विंटल

Train Accident : बिहार के दरभंगा आ रही बागमती एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकराई, एक दर्जन से ज्यादा बोगियां हुई बेपटरी, कोचों में आग लगने से कई यात्री हुए घायल

Train accident

Train Accident. बिहार के दरभंगा आ रही मैसूर-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस शुक्रवार रात हादसे का शिकार हो गई। दक्षिण रेलवे के अनुसार शुक्रवार रात तमिलनाडु के गुम्मुदीपोंडी के पास मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई, जिससे लगभग 13 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे कम से कम 19 लोग घायल हो गए। 

दक्षिणी रेलवे (एसआर) ने कहा कि दुर्घटना रात करीब 8.28 बजे हुई जब एक्सप्रेस ट्रेन 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। एलएचबी कोच वाली ट्रेन रात 8.27 बजे पोन्नेरी स्टेशन से गुजरी और उसे कावराईपेट्टई स्टेशन में प्रवेश करने के लिए हरी झंडी मिल गई।


इस बीच ट्रेन के चालक दल को भारी झटका लगा और दिए गए सिग्नल के अनुसार मुख्य लाइन में जाने के बजाय, ट्रेन लूप लाइन में प्रवेश कर गई और लूप लाइन में खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई। एसआर ने एक बयान में कहा कि चालक दल सुरक्षित है। हालांकि इस हादसे में कम से कम 19 लोग घायल हुए हैं। 

वहीं ट्रेन की बोगियों में लगी आग से अफरातफरी मच गई। राहत एवम बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। बागमती एक्सप्रेस मैसूर से बेंगलूरु, चेन्नई, विजयवडा, नागपुर, इटारसी, जबलपुर, पटना होते हुए दरभंगा जाती है। शुक्रवार को ट्रेन चली थी जिसे रविवार को दरभंगा पहुंचना था।
 

NSIT
Nsmch