LATEST NEWS

  • कोलकाता चोरबागान हादसा: पश्चिम बंगाल के मंत्री ने मुजफ्फरपुर पहुंचकर मृतक पिता-पुत्र के परिजनों को सौंपे 25-25 लाख के चेक, सीएम ने की बात
  • कोलकाता चोरबागान हादसा: पश्चिम बंगाल के मंत्री ने मुजफ्फरपुर पहुंचकर मृतक पिता-पुत्र के परिजनों को सौंपे 25-25 लाख

  • पटना DTO के लॉगिन से 547 वाहनों का खेल! फर्जी रसीदों पर निबंधन, जांच में खुली पोल; अधिकारी पर चला सरकार का डंडा
  • पटना DTO के लॉगिन से 547 वाहनों का खेल! फर्जी रसीदों पर निबंधन, जांच में खुली पोल; अधिकारी

  • डीएम ने लगाया जनता दरबार:  फरियादियों की सुनी समस्याएं, कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा
  • डीएम ने लगाया जनता दरबार: फरियादियों की सुनी समस्याएं, कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा

  • सदर अस्पताल में चोरों का आतंक: प्रसूति वार्ड के पास से गर्भवती महिला का बैग चोरी, नकदी व जरूरी दस्तावेज गायब
  • सदर अस्पताल में चोरों का आतंक: प्रसूति वार्ड के पास से गर्भवती महिला का बैग चोरी, नकदी व

  • आर. के. सिन्हा के निधन पर भाजपा परिवार में शोक की लहर: प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, बताया अपूरणीय क्षति
  • आर. के. सिन्हा के निधन पर भाजपा परिवार में शोक की लहर: प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दी

BIHAR CRIME NEWS : अररिया से बीजेपी सांसद प्रदीप सिंह के आवास पर अवैध हथियार के पकड़ाया संदिग्ध, पुलिस ने हिरासत में लिया

BIHAR CRIME NEWS अररिया से बीजेपी सांसद प्रदीप सिंह के आवास पर आज एक संदिग्ध अवैध हथियार के साथ पहुँच गया. जिससे लोगों के बीच हड़कंप मच गया. आनन फानन में पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया...पढ़िए आगे

हथियार के पकड़ा गया संदिग्ध
सांसद में घर पकड़ाया संदिग्ध - फोटो : MANTU BHAGAT

ARARIA : अररिया से बीजेपी सांसद प्रदीप सिंह के आवास पर एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर पहुँच गया जिसके बाद हड़कंप मच गया. सांसद के कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ा और पुलिस को इसकी सूचना दी. सांसद के आवास पर ASP रामपुकार सिंह पहुँचे. जिसके बाद संदिग्ध को हिरासत में लेकर फिलहाल पूछताछ की जा रही है. 

हिरासत मे लिए गए व्यक्ति का नाम अब्दुल्ला है जो बनगामा का रहने वाला है. घटना के सम्बन्ध में सांसद प्रदीप सिंह ने बताया की उन्होंने पहले भी खतरे की आशंका जताई थी. जो आज पूरी तरह साबित हो गया है. कहा की आज वह जनता दरबार में लोगों की शिकायतें सुन रहे थे. 

इसी बीच एक व्यक्ति छत के रास्ते आ गया. जिसे मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने धर दबोचा. जब उसकी जांच की गयी तो उसके कमर से पिस्टल बरामद किया गया है. उन्होंने कहा की आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है. जिससे पुलिस पूछताछ में जुटी है.  

अररिया से मंटू भगत की रिपोर्ट