LATEST NEWS

  • राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज जारी, त्योहारों को लेकर दिए कई अहम निर्देश
  • राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज

  • सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : देसी कट्टे के साथ एक बदमाश गिरफ्तार, लूटकांड के तीन अन्य आरोपी को भी दबोचा
  • सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : देसी कट्टे के साथ एक बदमाश गिरफ्तार, लूटकांड के तीन अन्य आरोपी

  • कोलकाता चोरबागान हादसा: पश्चिम बंगाल के मंत्री ने मुजफ्फरपुर पहुंचकर मृतक पिता-पुत्र के परिजनों को सौंपे 25-25 लाख के चेक, सीएम ने की बात
  • कोलकाता चोरबागान हादसा: पश्चिम बंगाल के मंत्री ने मुजफ्फरपुर पहुंचकर मृतक पिता-पुत्र के परिजनों को सौंपे 25-25 लाख

  • पटना DTO के लॉगिन से 547 वाहनों का खेल! फर्जी रसीदों पर निबंधन, जांच में खुली पोल; अधिकारी पर चला सरकार का डंडा
  • पटना DTO के लॉगिन से 547 वाहनों का खेल! फर्जी रसीदों पर निबंधन, जांच में खुली पोल; अधिकारी

  • डीएम ने लगाया जनता दरबार:  फरियादियों की सुनी समस्याएं, कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा
  • डीएम ने लगाया जनता दरबार: फरियादियों की सुनी समस्याएं, कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा

Araria Crime: बिहार के अररिया में सरेआम दवा व्यापारी की गोली मारकर हत्या से हड़कंप, दुकान में घुसकर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

अररिया के मारवाड़ी पट्टी में गणपति इंटरप्राइजेज के मालिक दीपक कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार बदमाश फरार हो गए, पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

Araria Crime: बिहार के अररिया में सरेआम दवा व्यापारी की गोली

Araria Crime news: अररिया के मारवाड़ी पट्टी में हैं धर्मशाला के समीप दो बाइक पर सवार चार अज्ञात बदमाशों ने गणपति इंटरप्राइजेज नामक दवा दुकान में घुसकर दुकानदार की गोली मार कर हत्या कर दी। बदमाशों की गोली से दुकानदार की मौके पर ही मौत हो गई।घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइक पर सवार होकर निकल भागे।

गणपति इंटरप्राइजेज दुकान के मालिक दीपक कुमार को बदमाशों ने गोली मारी।घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह,थानाध्यक्ष मनीष रजक के साथ नगर थाना पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग दुकानदार को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, लेकिन इन ड्यूटी चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान पहले ही मौत हो जाने की जानकारी दी। जिसके बाद अस्पताल परिसर रुदन क्रंदन के चीत्कार से गूंज उठा।

दुकान में घुसकर दीपक कुमार को गोली मार दी

मामले को लेकर सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह ने बताया कि दवा दुकान के कर्मचारियों के अनुसार, बदमाश चार की संख्या में थे और वे दो बाइक पर सवार होकर आए थे। कर्मचारी के अनुसार,बदमाश अपाची मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे और सीधे दुकान में प्रवेश कर दुकानदार दीपक कुमार को गोली मार दी। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। एसडीपीओ ने बताया कि कर्मचारी के साथ मृतक के परिजनों से जानकारी प्राप्त की जा रही है।

बदमाशों का शिनाख्त कर गिरफ्तारी करेगी पुलिस

एसडीपीओ ने वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान का सहारा लेकर जल्द ही बदमाशों का शिनाख्त कर गिरफ्तारी करने का दावा किया।साथ ही पुलिस के द्वारा बदमाशों के धर पकड़ के लिए छापेमारी किए जाने की बात कही।

NSIT
Nsmch