LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Rain Alert: ठंड की विदाई के बीच बारिश का अलर्ट, 17 से 21 फरवरी तक जमकर बरसेंगे बदरा, आंधी-तूफान की भी चेतावनी

Rain Alert: मौसम विभाग ने 17 से 21 फरवरी तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ आंधी तूफान की भी चेतावनी जारी की गई है। मौमस विभाग ने इसको लेकर लोगों को सावधान किया है...

बारिश
rain alert from 17 to 21 February - फोटो : प्रतीकात्मक

Rain Alert: फरवरी का आधा महीना बीतते ही देश के कई हिस्सों में गर्मी का अहसास होने लगा है। उत्तर भारत में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जिससे दिन में तेज धूप के साथ गर्मी महसूस हो रही है, हालांकि सुबह और शाम के समय हल्की ठंड अब भी कायम है। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पहाड़ी क्षेत्रों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी बारिश की संभावना जताई है। जिससे ठंड के वापस लौटने की संभावना है।

तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों और मध्य भारत में 17 से 19 फरवरी के बीच न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। वहीं पूर्वी और प्रायद्वीपीय भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य प्रदेश में तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा है। जिससे वहां हल्की गर्मी का अहसास हो रहा है।

पश्चिम भारत में बढ़ी गर्मी, पूर्वी भारत में गिरा तापमान

पिछले 24 घंटों में पश्चिमी राजस्थान में दिन का तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया, जबकि पंजाब और पूर्वी राजस्थान में यह सामान्य से 3.1 से 5.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। कर्नाटक, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, गोवा और केरल में भी तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। वहीं राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश और बिहार में रात के तापमान में 3 से 6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। वहीं, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, महाराष्ट्र और तेलंगाना में तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है।

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

दिल्ली और एनसीआर में पिछले 24 घंटों में तापमान में वृद्धि देखी गई है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। शनिवार को दिनभर हल्के बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर तक मौसम साफ हो गया। पश्चिमी दिशा से 20-22 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। 17 से 18 फरवरी तक दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहने और सुबह के समय हल्की धुंध की संभावना है।

NSIT
Nsmch

मौसम का मिला-जुला असर

फरवरी के मध्य में देश के विभिन्न हिस्सों में गर्मी और ठंड का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। उत्तर और पश्चिम भारत में तापमान लगातार बढ़ रहा है, जबकि पूर्व और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में हल्की ठंड बनी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवातीय गतिविधियों के कारण उत्तर भारत और पूर्वोत्तर में बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। आने वाले दिनों में मौसम में और बदलाव हो सकते हैं, जिससे कुछ जगहों पर तापमान में बढ़ोतरी होगी तो कुछ जगहों पर ठंड फिर से लौट सकती है। मौसम में इस उतार-चढ़ाव को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।