LATEST NEWS

  • Patna Traffic Routes: पटना में  ट्रैफिक का महाबदलाव! एयरपोर्ट, सगुना मोड़, राजाबाजार, दीघा और राजीव नगर जाने के लिए बदलेंगे रास्ते, घर से निकलने से पहले जान लें रूट और पार्किंग की पूरी लिस्ट
  • Patna Traffic Routes: पटना में ट्रैफिक का महाबदलाव! एयरपोर्ट, सगुना मोड़, राजाबाजार, दीघा और राजीव नगर जाने

  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे पर एक्शन में चिराग पासवान,  कैबिनेट बैठक छोड़ पहुंचे बिहार, बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे पर एक्शन में चिराग पासवान, कैबिनेट बैठक छोड़ पहुंचे बिहार, बोले-

  • Vaishali boat accident: एक ही घर से उठीं 7 अर्थियां,वैशाली के सीने में दफन हो गईं बच्चियों की सांसें, पंद्रह साल की चांदनी की जांबाजी  जान कर हैरान हो जाएंगे आप
  • Vaishali boat accident: एक ही घर से उठीं 7 अर्थियां,वैशाली के सीने में दफन हो गईं बच्चियों की

  •  Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार  बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई अंगों पर असर, ऑक्सीजन सपोर्ट पर इलाज, एक को किया गया  डिस्चार्ज
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: पटना स्नातक सीट पर सियासी घमासान, अनंत सिंह के समर्थन पर नीरज कुमार का तंज,

india-nepal relation - भारत नेपाल के बीच अनिश्चित काल के लिए थम गई रेल की रफ्तार, जेन-जेड के विद्रोह के बाद रेलवे ने लिए फैसला

india-nepal relation - नेपाल में सरकार के खिलाफ विद्रोह के बाद हुई हिंसा को देखते हुए भारत से नेपाल जानेवाली ट्रेन पर रोक लगा दी गई है।

india-nepal  relation - भारत नेपाल के  बीच अनिश्चित काल के ल

N4N Desk - नेपाल में भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के खिलाफ जेन-जेड (Gen-Z) के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के कारण प्रधानमंत्री केपी ओली सहित पूरे कैबिनेट ने इस्तीफा दे दिया है। हालांकि इसके बाद भी हालात में अभी ज्यादा सुधार नहीं हुआ है। वहीं इस विद्रोह के बाद अब भारत और नेपाल के बीच की रेल सेवा को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। सुरक्षा कारणों से दोनों ट्रेनें (रैक) जयनगर स्टेशन पर खड़ी कर दी गई हैं। नेपाल रेलवे ने मंगलवार दोपहर 1 बजे से परिचालन रोकने का फैसला किया, जिससे कई यात्री फंस गए हैं।

सुरक्षा व्यवस्था बढ़ी

भारत-नेपाल रेल सेवा बंद होने के बाद नेपाली स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने स्टेशन को खाली करा दिया है और आवाजाही के सभी फाटक बंद कर दिए गए हैं, जिससे स्टेशन पर सन्नाटा पसरा हुआ है। जब तक नेपाल में हालात सामान्य नहीं हो जाते, तब तक रेल सेवा बहाल होने की संभावना कम है।

Diarch GO

नेपाल के लोगों की परेशानी 

रेल सेवा अचानक बंद होने से जनकपुरधाम और अन्य सीमावर्ती स्टेशनों के दर्जनों यात्री जयनगर स्टेशन पर फंस गए हैं। जनकपुरधाम के एक यात्री सुमंत थापा ने बताया कि ट्रेन बंद होने से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई यात्रियों को जनकपुरधाम और सिरहा जिलों में लगे कर्फ्यू के कारण नेपाल वापस जाने में भी कठिनाई हो रही है। यात्रियों को मजबूरी में फुट ओवर ब्रिज पर बैठकर हालात सामान्य होने का इंतजार करना पड़ रहा है।

प्रदर्शनों से नेपाल में तनाव

नेपाल में भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर प्रतिबंध को लेकर हुए हिंसक आंदोलन में सड़क से लेकर संसद तक हंगामा हुआ। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़पों में 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि 350 से ज्यादा घायल हुए। कई शहरों में सेना तैनात करनी पड़ी और कर्फ्यू लगाया गया। जेन-जेड के बैनर तले हजारों स्कूली छात्र और युवा काठमांडू में संसद भवन के सामने जमा हो गए और प्रतिबंध हटाने की मांग करते हुए सरकार विरोधी नारे लगाए।

NSIT
Nsmch

बता दें कि बीते सप्ताह नेपाल की केपी ओली सरकार ने यूट्यूब, फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम सहित 26 सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया था. इस फैसले के बाद नेपाल के युवा वर्ग ने विद्रोह शुरू कर दिया। बीते सोमवार को यह विरोध चरम पर पहुंच गया। हजारों युवक संसद में घुस गए। इस दौरान पुलिस की गोली से 20 युवाओं की मौत हो गई। जिससे सरकार की परेशानी बढ़ गई।