LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे पर एक्शन में चिराग पासवान, कैबिनेट बैठक छोड़ पहुंचे बिहार, बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

Raghopur Boat Accident: हादसे में बच्चों की मौत से मचे कोहराम के बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पीड़ित परिवारों से मिलने बिहार पहुंचे। ...

Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे पर एक्शन में चिराग
कैबिनेट बैठक छोड़ बिहार पहुंचे चिराग पासवान- फोटो : reporter

Raghopur Boat Accident:  वैशाली जिले के राघोपुर में गंगा नदी पर हुए दर्दनाक नाव हादसे के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। हादसे में बच्चों की मौत से मचे कोहराम के बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पीड़ित परिवारों से मिलने बिहार पहुंचे। उन्होंने बताया कि पीड़ितों के दुख को देखते हुए वह केंद्रीय कैबिनेट की बैठक छोड़कर आए हैं। चिराग ने कहा कि इस मामले को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संज्ञान में भी लाया गया है और प्रधानमंत्री ने हादसे पर दुख एवं संवेदना प्रकट की है। चिराग पासवान ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में वह पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने और हालात बेहतर बनाने की दिशा में केंद्र तथा राज्य सरकार मिलकर काम करेंगे। उनके मुताबिक, केंद्र और बिहार सरकार की ओर से पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की घोषणा की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द जरूरी सहायता और सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए, ताकि दुख की इस घड़ी में उन्हें दूसरी परेशानियों का सामना न करना पड़े।

नाव की मांग के बावजूद क्यों नहीं मिली सुविधा? चिराग ने उठाए सवाल

राघोपुर हादसे को लेकर चिराग पासवान ने ग्रामीणों की ओर से नाव की मांग किए जाने की जानकारी सामने आने पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर ग्रामीणों ने नाव की मांग की थी, तो उन्हें नाव क्यों नहीं उपलब्ध कराई गई? इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। चिराग ने स्पष्ट किया कि वह पीड़ित परिवारों के बीच जाकर स्थिति का जायजा लेंगे। हादसे के कारणों और ग्रामीणों की शिकायतों की पड़ताल के बाद जिम्मेदारी तय करना अहम होगा। उनके इस बयान के बाद स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों को लेकर जवाबदेही का सवाल फिर चर्चा में आ गया है।

चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन पर भी बोले चिराग

बिहार दौरे के दौरान चिराग पासवान ने देशभर में चुनाव आयोग के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संवैधानिक संस्था है। यदि विपक्ष को किसी मुद्दे पर शिकायत है, तो उसे आयोग के समक्ष अपनी बात रखनी चाहिए।

चिराग के मुताबिक, विपक्षी दलों को प्रतिनिधिमंडल के जरिए चुनाव आयोग से सवाल पूछने चाहिए और अपने संदेहों का जवाब मांगना चाहिए। उन्होंने सड़क पर हंगामा करने के तरीके को अनुचित बताया और कहा कि संवैधानिक संस्थाओं के समक्ष शिकायत दर्ज कराने के लिए निर्धारित प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए।

NSIT
Nsmch

राघोपुर नाव हादसे के बाद अब पीड़ित परिवारों को सहायता, ग्रामीणों की शिकायतों की जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई को लेकर सबकी निगाहें टिकी हैं। चिराग पासवान के बयान के बाद यह देखना अहम होगा कि हादसे की जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और प्रभावित परिवारों को राहत देने के लिए प्रशासन आगे क्या कदम उठाता है।

रिपोर्ट- अभिजीत सिंह