LATEST NEWS

  • Patna Food Safety Inspection
  • Patna Food Safety: पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7 होटल-रेस्टोरेंट की जांच, वेज-नॉनवेज साथ तो

  • Patna Traffic Diversion: पटना के 46 साल पुराने राजेंद्रनगर आरओबी की बढ़ेगी उम्र, 25 साल तक भारी ट्रैफिक का दबाव झेलने की तैयारी,  चारपहिया वाहनों पर इस दिन से रोक
  • Patna Traffic Diversion: पटना के 46 साल पुराने राजेंद्रनगर आरओबी की बढ़ेगी उम्र, 25 साल तक भारी ट्रैफिक

  • Bihar Chief Minister Office: सम्राट चौधरी के प्रधान सचिव बन सकते हैं संजय कुमार सिंह, ओडिशा से बिहार लाने की प्रक्रिया शुरू
  • Bihar Chief Minister Office: सम्राट चौधरी के प्रधान सचिव बन सकते हैं संजय कुमार सिंह, ओडिशा से बिहार

  • LPG Price Today
  • LPG Price Today: दिवाली-छठ से पहले गैस सिलेंडर के दाम जान लें, दिल्ली-पटना समेत 9 शहरों की रेट

  • Anant Singh: मोकामा के बाहुबली MLA की दुलारचंद यादव हत्याकांड की पहली बरसी पर बढ़ सकती हैं मुश्किलें, अनंत सिंह की जमानत पर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई
  • Anant Singh: मोकामा के बाहुबली MLA की दुलारचंद यादव हत्याकांड की पहली बरसी पर बढ़ सकती हैं मुश्किलें,

Accident News: यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, 23 लोगों की दर्दनाक मौत, कई लापता, 40 पैसेंजर थे सवार

Accident News: यात्रियों से भरी बस नदी में गिर गई। इस घटना में 23 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। कई सवारी लापता बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस बस पर 40 पैसेंजर सवार थे।

बस नदी में गिरी
यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी- फोटो : social media

Accident News: इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी अनुसार यात्रियों ये भरी बस नदी में गिर गई। इस घटना में 23 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। फिलहाल कई लोगों लापता बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि बस में करीब 40 लोग सवार थे। पूरा मामला बांग्लादेश के राजबाड़ी जिले का है। जानकारी अनुसार 40 यात्रियों से भरी एक बस फेरी पर चढ़ते समय अनियंत्रित होकर पद्मा नदी में जा गिरी। 

23 लोगों की मौत 

इस हादसे में कई महिलाओं समेत कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्रियों के अब भी लापता होने की आशंका जताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ढाका जा रही बस जैसे ही फेरी पर चढ़ रही थी। उसी दौरान एक यूटिलिटी फेरी से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद चालक संतुलन खो बैठा और बस सीधे नदी में समा गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

30 फीट गहराई में डूबी बस 

कुछ यात्रियों ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाई, जबकि कई को स्थानीय लोगों और बचाव दल ने सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया। करीब 30 फीट गहराई में डूबी बस को निकालने के लिए गोताखोरों और विशेष बचाव टीमों को लगाया गया। 

मौके पर मचा हड़कंप 

अग्निशमन सेवा अधिकारी सोहेल राणा के मुताबिक, बचाव पोत ‘हमजा’ की मदद से बस को बाहर निकाला गया, जिसके अंदर से कई शव बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि खराब मौसम के बावजूद करीब छह घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आधी रात के आसपास बस को बाहर निकाला गया। फिलहाल लापता लोगों की तलाश जारी है और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।

NSIT
Nsmch