LATEST NEWS

  • पटना में पुलिस का सामने आया मानवीय चेहरा, सड़क हादसे में घायल व्यक्ति ट्रैफिक  ASI और कांस्टेबल ने की मदद
  • पटना में पुलिस का सामने आया मानवीय चेहरा, सड़क हादसे में घायल व्यक्ति ट्रैफिक ASI और कांस्टेबल

  • Bihar News : बांका में एसपी अमितेश कुमार ने किया बाराहाट थाना का वार्षिक निरीक्षण, जनसुनवाई में सुनी लोगों की समस्याएं
  • Bihar News : बांका में एसपी अमितेश कुमार ने किया बाराहाट थाना का वार्षिक निरीक्षण, जनसुनवाई में सुनी

  • हाईकोर्ट की रोक के बावजूद निर्माण जारी! राजीव नगर में थाने की गाड़ी के सामने उठती रहीं दीवारें
  • हाईकोर्ट की रोक के बावजूद निर्माण जारी! राजीव नगर में थाने की गाड़ी के सामने उठती रहीं दीवारें

  • CHHATH PUJA 2026 : मुंगेर में छठ महापर्व की तैयारियां तेज, डीएम ने नाव से गंगा घाटों का किया निरीक्षण
  • CHHATH PUJA 2026 : मुंगेर में छठ महापर्व की तैयारियां तेज, डीएम ने नाव से गंगा घाटों का

  • Lalan Singh Missing from JDU Posters,
  • JDU के पोस्टर से ललन सिंह आउट ! MLC चुनाव के बाद पार्टी में नया सीयासी समीकरण, निशांत

Srinagar Blast: दिल्ली धमाका के 100 घंटे बाद श्रीनगर में बड़ा धमाका, 12 पुलिसकर्मियों की मौत! पुलिस थाने में विस्फोट से मचा हड़कंप, हमला या हादसा?

Srinagar Blast: दिल्ली धमाका के 100 घंटे के बाद श्रीनगर धमाका भीषण धमाका हुआ। इस धमाके में 12 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गई है..जांच जारी है..

श्रीनगर में बड़ा धमाका
श्रीनगर में बड़ा धमाका- फोटो : social media

Srinagar Blast: दिल्ली धमाका का महरम अभी जख्मों पर लगा भी नहीं था कि श्रीनगर में एक और धमाका हुआ। इस धमाका में 12 पुलिसकर्मियों की मौत की सूचना मिल रही है। बताया जा रहा है कि श्रीनगर के नौगाम थाने में विस्फोट हुआ है। पूरा मामला श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन का है। जहां शुक्रवार देर रात भीषण विस्फोट हुआ, जिसमें थाने का एक हिस्सा ढह गया और पार्किंग में खड़ी कई गाड़ियों में आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार धमाके में पुलिस इंस्पेक्टर समेत 12 लोगों की मौत हुई है और 25 लोग घायल हुए हैं, हालांकि पुलिस ने आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं की है।

क्या है पूरा मामला 

विस्फोट उस समय हुआ जब एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लैब) की टीम पुलिसकर्मियों और तहसीलदार की मौजूदगी में अमोनियम नाइट्रेट आधारित विस्फोटकों की जांच कर रही थी। यह विस्फोटक हरियाणा के फरीदाबाद से पकड़े गए सफेदपोश आतंकी नेटवर्क से बरामद किए गए थे। बताया जा रहा है कि गिरोह में शामिल कश्मीरी आतंकी डॉ. मुजम्मिल के ठिकाने से 360 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट जब्त किया गया था, जिसका कुछ हिस्सा एफएसएल लैब में और कुछ नौगाम थाने के मालखाने में रखा गया था। इसी दौरान नमूने लेने की प्रक्रिया में अचानक तेज धमाका हो गया। पुलिस ने इसे दुर्घटनावश हुआ विस्फोट बताया है और किसी आतंकी हमले की संभावना से इनकार किया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा कि यह विस्फोट पूरी तरह हादसा है और इसमें किसी आतंकी कार्रवाई का हाथ नहीं है। मामले की जांच जारी है और एफएसएल टीम मलबे की वैज्ञानिक जांच कर रही है।

धमाके से थाने का बड़ा हिस्सा जमींदोज

धमाका रात करीब 11:15 बजे हुआ। इसकी आवाज इतनी तीव्र थी कि 14 किलोमीटर दूर एसएमएचएस अस्पताल तक सुनाई दी। थाने की इमारत का बड़ा हिस्सा धराशायी हो गया। आसपास की कई इमारतों की खिड़कियों के शीशे टूट गए। पार्किंग में खड़ी पुलिस व निजी गाड़ियां जलकर राख हो गईं। मलबा पूरे इलाके में फैल गया और आग की लपटें दूर तक दिखाई देती रहीं। दमकल की टीम करीब 11:45 बजे मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई।

अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ हादसा

धमाके के समय थाने की इमारत में डीएसपी रैंक का अधिकारी, एक तहसीलदार, तथा लगभग 50 लोग मौजूद बताए जा रहे हैं। घायलों में 24 पुलिसकर्मी शामिल हैं। पांच गंभीर घायलों को सेना के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि बाकी को श्रीनगर के विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया। नौगाम थाना हाल ही में पकड़े गए जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवात-उल-हिंद के सफेदपोश नेटवर्क से जुड़े मामलों की जांच का मुख्य केंद्र रहा है। अक्टूबर में इसी क्षेत्र में जैश के पोस्टर भी मिले थे। उसी के बाद बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ था। धमाके के तुरंत बाद एसएसपी श्रीनगर, डीआईजी सेंट्रल कश्मीर रेंज, आईजी कश्मीर सहित पुलिस और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। इलाके को घेरकर सुरक्षित कर लिया गया है।

NSIT
Nsmch