LATEST NEWS

  • RJD MP Sudhakar Singh and Bihar DG Kundan Krishnan Legal Clash
  • Bihar News: बिहार की सियासत में उबाल, पढ़िए सुधाकर सिंह और डीजी कुंदन कृष्णन के तल्ख विवाद का

  • Sanjay Jha hit Backs Anant Singh
  • संजय झा की चेतावनी अनंत सिंह पर कार्रवाई में कोई ढिलाई नहीं, नीरज कुमार ने जीत के बाद

  •  Bihar Daroga Recruitment: दरोगा भर्ती मेंस परीक्षा रद्द होने के विरोध में आज सड़क पर उतरेंगे अभ्यर्थी, पटना में सुरक्षा सख्त, कई रास्तों पर बैरिकेडिंग
  • Bihar Daroga Recruitment: दरोगा भर्ती मेंस परीक्षा रद्द होने के विरोध में आज सड़क पर उतरेंगे अभ्यर्थी,

  • Bihar MLC Election Results: बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! BJP की 3 सीटों पर जीत, RJD-JDU और जन सुराज का भी खुला खाता, पढ़िए पूरा गणित
  • Bihar MLC Election Results: बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! BJP की 3 सीटों पर जीत, RJD-JDU और

  • Muzaffarpur NIA to Probe Fake Aadhaar
  • Bihar Crime: बिहार में फर्जी आधार-पासपोर्ट नेटवर्क पर NIA की नजर, मास्टरमाइंड एजाज कमर का खंगाला जाएगा पूरा

Silent Pregnancy: 9 महीने तक नहीं चला गर्भ का पता, ड्यूटी के दौरान मिला जिंदगी का सबसे बड़ा सरप्राइज, साइलेंट प्रेग्नेंसी के बारे में जान लीजिए, ऐसा भी होता है.....

Silent Pregnancy: पूरे नौ महीने गुजर गए और महिला को यह तक पता न चला कि वह गर्भवती है, बच्चे के जन्म के बाद उसे प्रेग्नेंसी का पता चला...

Silent Pregnancy Woman Learns
9 महीने तक नहीं चला गर्भ का पता- फोटो : X

Silent Pregnancy: आमतौर पर इंसान हो या कोई भी जीव, मादा जब बच्चे को जन्म देती है तो एक तय जैविक चक्र से गुजरती है। इंसानों में यह अवधि नौ महीने की मानी जाती है, जिसमें महिला के शरीर और जीवनशैली में कई बदलाव साफ नजर आते हैं। लेकिन अगर कोई कहे कि पूरे नौ महीने गुजर जाएं और महिला को यह तक पता न चले कि वह गर्भवती है, तो यह बात अविश्वसनीय लगती है। अमेरिका के आयोवा से सामने आया मामला इसी हैरतअंगेज हकीकत को बयां करता है।

आयोवा में फेडएक्स कंपनी में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी को अपनी ड्यूटी के दौरान ऐसा झटका मिला, जिसकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की थी। स्थानीय मीडिया संस्थानों केसीसीआई और केईएनएस के मुताबिक महिला की पहचान एमीथिस्ट ब्लूमबर्ग के रूप में हुई है। हैरानी की बात यह रही कि बच्चे के जन्म तक ब्लूमबर्ग को यह मालूम ही नहीं था कि वह गर्भवती हैं।

ब्लूमबर्ग ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे, जब वह अपनी शिफ्ट पूरी करने वाली थीं, तब उन्हें बाथरूम जाने की जरूरत महसूस हुई। टॉयलेट इस्तेमाल करने के बाद जब वह उठने की कोशिश करने लगीं, तो उठ नहीं सकीं। तभी उन्हें अहसास हुआ कि बच्चे का सिर बाहर आ चुका है। घबराहट के बीच उन्होंने किसी तरह बाथरूम का दरवाजा खोला और मदद के लिए आवाज लगाई।

सूचना मिलते ही जॉनस्टन-ग्राइम्स फायर डिस्ट्रिक्ट की टीम मौके पर पहुंची और पूरी सतर्कता के साथ बाथरूम में ही सुरक्षित डिलीवरी कराई। इसके बाद मां और नवजात को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक जन्म के समय बच्चे का वजन करीब तीन किलो था और मां-बेटा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। ब्लूमबर्ग ने अपने बेटे का नाम ओनिक्स किंग ईस्टरली रखा है।

NSIT
Nsmch

ब्लूमबर्ग पहले से ही एक बच्चे की मां हैं। उन्होंने बताया कि पहले गर्भ के दौरान उन्हें सभी सामान्य लक्षण महसूस हुए थे, लेकिन इस बार न वजन बढ़ा, न मतली, न कोई और संकेत। उल्टा उनका वजन कम होता गया। उन्होंने कहा, मुझे गर्भावस्था का एहसास सिर्फ उसी वक्त हुआ, जब डिलीवरी शुरू हुई। मजाकिया लहजे में उन्होंने अपने बेटे को हमारा फेडएक्स बेबी भी कहा।

विशेषज्ञों के मुताबिक ऐसी साइलेंट प्रेग्नेंसी के मामले दुर्लभ जरूर हैं, लेकिन नए नहीं। कुछ हफ्ते पहले इलिनॉय के जायन शहर में भी ऐसा ही मामला सामने आया था, जहां एक महिला को सामान्य पेट दर्द समझकर अस्पताल जाना पड़ा और वहीं पता चला कि वह नौ महीने की गर्भवती है। यह घटनाएं बताती हैं कि कभी-कभी कुदरत इंसान को ऐसे मोड़ पर खड़ा कर देती है, जहां हकीकत भी हैरत में डाल देती है।