LATEST NEWS

  • Bihar Crime: हाई सिक्योरिटी स्कैनर में दिखी संदिग्ध वस्तु, कोलकाता पहुंचते ही यात्री गिरफ्तार, जांच एजेंसियां अलर्ट
  • Bihar Crime: हाई सिक्योरिटी स्कैनर में दिखी संदिग्ध वस्तु, कोलकाता पहुंचते ही यात्री गिरफ्तार, जांच एजेंसियां अलर्ट

  • Motihari Education Dept Faces Rs 60.57 Lakh Salary Scam Probe
  • Bihar Education Department: शिक्षा विभाग में वेतन घोटाले से हड़कंप, दो कर्मचारियों पर FIR

  • Bihar News: दीपावली से पहले अवैध पटाखा कारोबार पर शिकंजा, दुकानों में हुई छापेमारी
  • Bihar News: दीपावली से पहले अवैध पटाखा कारोबार पर शिकंजा, दुकानों में हुई छापेमारी

  • Neeraj Kumar Targets Lalan Singh
  • JDU में नई सियासी हलचल ! नीरज कुमार का ललन सिंह पर तंज- हम किसी का कर्ज नहीं

  • RJD MP Sudhakar Singh and Bihar DG Kundan Krishnan Legal Clash
  • Bihar News: बिहार की सियासत में उबाल, पढ़िए सुधाकर सिंह और डीजी कुंदन कृष्णन के तल्ख विवाद का

संजय झा की चेतावनी अनंत सिंह पर कार्रवाई में कोई ढिलाई नहीं, नीरज कुमार ने जीत के बाद बड़ी घोषणा

संजय झा ने कहा कि पार्टी में सब कुछ अनुशासन के तहत होता है। अगर अनुशासन नहीं रहेगा, तो स्थिति अराजक हो जाएगी। जिस तरह से घटनाक्रम सामने आ रहे थे, उसके अनुसार पार्टी ने कार्रवाई की है।

Sanjay Jha hit Backs Anant Singh
Sanjay Jha hit Backs Anant Singh- फोटो : news4nation

Bihar News :  बिहार में मोकामा के विधायक अनंत सिंह के खिलाफ जेडीयू की कार्रवाई को पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने सही ठहराया है। उन्होंने गुरुवार को साफ कहा कि पार्टी में अनुशासन सर्वोपरि है और अनुशासनहीनता होने पर स्थिति अराजक हो जाएगी। कार्रवाई पर किसी की सहमति होने या नहीं होने से कोई फर्क नहीं पड़ता। पार्टी ने जिस परिस्थिति में यह कदम उठाया, वह पूरी तरह उचित है और इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी मुहर लगा दी है।

संजय झा ने कहा कि पार्टी में सब कुछ अनुशासन के तहत होता है। अगर अनुशासन नहीं रहेगा, तो स्थिति अराजक हो जाएगी। जिस तरह से घटनाक्रम सामने आ रहे थे, उसके अनुसार पार्टी ने कार्रवाई की है। उनके इस बयान को अनंत सिंह के खिलाफ जेडीयू की कार्रवाई पर नेतृत्व के मजबूती से खड़े रहने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

नीरज कुमार की जीत को बड़ी उपलब्धि

बिहार विधान परिषद की पटना स्नातक सीट पर नीरज कुमार की जीत को लेकर भी संजय झा ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस सीट पर सबकी नजर थी और चुनाव के दौरान नीरज कुमार तथा अनंत सिंह के बीच का विवाद भी चर्चा में रहा। इसके बावजूद मिली जीत को जेडीयू और एनडीए बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं। संजय झा ने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के सभी मतदाताओं का पार्टी और गठबंधन की ओर से आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ी जीत है, क्योंकि इस सीट पर सभी की निगाहें टिकी हुई थीं।

राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से कांग्रेस पर की गई टिप्पणी के संदर्भ में संजय झा ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि चुनाव वैध पेपर से हो रहे हैं, फिर हर चुनाव में निर्वाचन आयोग पर सवाल क्यों उठाए जा रहे हैं? उन्होंने कांग्रेस से चुनावी हार स्वीकार करने की नसीहत देते हुए कर्नाटक की चारों सीटों पर हार का जिक्र किया। 

NSIT
Nsmch

संजय झा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और राहुल गांधी का काम देश में अराजकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस को खारिज कर चुकी है और प्रधानमंत्री को लगातार समर्थन मिल रहा है। उनके मुताबिक, विपक्ष सत्ता से हटाकर दोबारा सत्ता में आने की कोशिश कर रहा है, लेकिन देश की जनता ऐसा नहीं होने देगी।

 'पटना और कर्नाटक छोड़िए, कांग्रेस जवाब दे'

अपने ट्वीट को लेकर पूछे गए सवाल पर संजय झा ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस को पटना और कर्नाटक के मुद्दों पर जवाब देने की चुनौती दी है। उन्होंने सवाल उठाया कि कांग्रेस इन मुद्दों पर जवाब क्यों नहीं देती? संजय झा ने एक बार फिर आरोप लगाया कि कांग्रेस जनता का विश्वास खो चुकी है और उसका उद्देश्य देश में अराजकता फैलाना है।

कांग्रेस की रैली पर भी साधा निशाना

एक नवंबर को कांग्रेस की ओर से प्रस्तावित रैली पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय झा ने कहा कि कांग्रेस दिल्ली में लोगों को बुला रही है, जबकि उनकी पार्टी कांग्रेस को पटना और कर्नाटक के मुद्दों पर जवाब देने की चुनौती दे रही है।  

अभिजीत की रिपोर्ट