LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bangladesh violence: ढाका में बवाल, बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर्रहमान के आवास पर तोड़फोड़ के बीच शेख हसीना का यूनुस को करारा जवाब, कहा- 'घर मिटा सकते हो, इतिहास नहीं'

Bangladesh violence: ढाका में बवाल, बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर्रहमान के आवास पर तोड़फोड़ के बीच शेख हसीना का यूनुस को करारा जवाब, कहा- 'घर मिटा सकते हो, इतिहास नहीं'

 Uproar in Dhaka

Bangladesh violence: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने हाल ही में फेसबुक लाइव के माध्यम से अपने समर्थकों को संबोधित किया। इस संबोधन के दौरान, उन्होंने बांग्लादेश में चल रहे राजनीतिक संकट और उनके पिता, शेख मुजीबुर्रहमान के आवास पर हुए हमले पर यूनुस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ एक सुनियोजित आंदोलन चल रहा है, जिसमें उन्हें और उनकी बहन को मारने की योजना बनाई गई थी।

हसीना ने कहा कि “घर मिटा सकते हो, इतिहास नहीं,” हसीना ने कहा कि भले ही उनका घर नष्ट किया जा सकता है, लेकिन उनके पिता द्वारा स्थापित इतिहास और स्वतंत्रता की भावना को कभी नहीं मिटाया जा सकता। उन्होंने मोहम्मद यूनुस और उनके समर्थकों को चुनौती दी कि वे राष्ट्रीय ध्वज और संविधान को नष्ट करने का प्रयास कर सकते हैं, लेकिन वे उन मूल्यों को नहीं मिटा सकते जिनके लिए लाखों लोगों ने बलिदान दिया था।

NSIT
Nsmch

ढाका में प्रदर्शनकारियों ने शेख मुजीबुर्रहमान के ऐतिहासिक आवास पर हमला कर दिया। इस हमले में प्रदर्शनकारियों ने घर में तोड़फोड़ की और उसे आग लगा दी। यह घटना उस समय हुई जब हसीना ऑनलाइन अपने समर्थकों से बात कर रही थीं। उन्होंने सवाल उठाया कि उनके घर को आग क्यों लगाई गई और बांग्लादेश के लोगों से इंसाफ की मांग की।

अवामी लीग पार्टी ने इस हमले के बाद एक बयान जारी किया जिसमें उन्होंने यूनुस सरकार पर आरोप लगाया कि वह राज्य मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है। पार्टी ने कहा कि यह सरकार लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन कर रही है और जनता के प्रति पूरी तरह उदासीन है। अवामी लीग ने चेतावनी दी कि अगर गिरफ्तारियां जारी रहीं तो ये लोकतंत्र के अच्छा नहीं होगा।

बहरहाल बांग्लादेश में राजनीतिक तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसमें शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग और वर्तमान सरकार के बीच टकराव कम होने का नाम नहीं ले रहा है।