LATEST NEWS

  • Bihar News:  गश्ती के दौरान पुलिस गाड़ी बिजली के पोल से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे अधिकारी और जवान
  • Bihar News: गश्ती के दौरान पुलिस गाड़ी बिजली के पोल से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे अधिकारी और

  • Maner PACS President Murder Case
  • पटना STF की बड़ी कार्रवाई: पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड का वांछित आरोपी प्रिंस कुमार गिरफ्तार

  • Anant Singh
  • सुप्रीम कोर्ट से झटका लगते ही अनंत सिंह का बड़ा आरोप, नीरज कुमार ने कराई दुलारचंद यादव

  • Bihar Teacher Crime:  गुरु-शिष्या का पवित्र रिश्ता शर्मसार, छात्रा को नेपाल ले जा रहा शिक्षक SSB के हत्थे चढ़ा, तत्काल सस्पेंड
  • Bihar Teacher Crime: गुरु-शिष्या का पवित्र रिश्ता शर्मसार, छात्रा को नेपाल ले जा रहा शिक्षक SSB के

  • Former Rajya Sabha MP RK Sinha
  • आरके सिन्हा का निधन, भाजपा पूर्व राज्यसभा सांसद ने SIS security से हजारों बिहारियों को दिया रोजगार

Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे, DM ने दिया ये जवाब

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर वोटों की गिनती शुरू होते ही पटना में विवाद खड़ा हो गया।..

Bihar MLC Election
बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल!- फोटो : reporter

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर वोटों की गिनती शुरू होते ही पटना में विवाद खड़ा हो गया।पटना स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना बांकीपुर गर्ल्स स्कूल में हो रही है। यहां स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 14 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए सात टेबल लगाए गए हैं। मतगणना केंद्र में सीसीटीवी कैमरे नहीं होने का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. संजय कुमार धरने पर बैठ गए। जनसुराज ने भी इस व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।कांग्रेस प्रत्याशी की आपत्ति मतगणना प्रक्रिया की निगरानी और पारदर्शिता को लेकर है। दूसरी ओर, पटना के  जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने कहा कि इस चुनाव में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए जाते हैं। ऐसे में मतगणना केंद्र की व्यवस्था को लेकर राजनीतिक दलों और प्रशासन के बीच सवाल-जवाब की स्थिति बन गई है।

बिहार विधान परिषद की चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था। इन आठ सीटों पर कुल 150 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मंगलवार को पटना, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया और सारण में बनाए गए मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती की जा रही है। मतगणना शुरू होने के साथ ही प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों की नजर चुनावी नतीजों पर टिकी है।

पटना में नीरज कुमार और अनुज सिंह के मुकाबले पर नजर

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में जदयू के नीरज कुमार और जनसुराज के अनुज सिंह के बीच मुकाबले पर खास नजर है। अधिकारियों के मुताबिक, सुबह नौ बजे से चुनावी रुझान मिलने शुरू होने की उम्मीद है। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का परिणाम पहले आने की संभावना है, जबकि स्नातक सीट का नतीजा देर से आ सकता है।

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से अधिक है। यदि प्रथम वरीयता के मतों के आधार पर किसी प्रत्याशी की जीत तय नहीं होती है, तो द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती की जाएगी। ऐसी स्थिति में परिणाम आने में देरी हो सकती है और नतीजा देर शाम तक आने की संभावना है।

NSIT
Nsmch

मुजफ्फरपुर, पूर्णिया और छपरा में भी मतगणना

मुजफ्फरपुर के एमआईटी परिसर में बनाए गए मतगणना केंद्र पर तिरहुत स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की गिनती जारी है। दोनों सीटों के लिए 14-14 टेबल लगाए गए हैं। कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना पूर्णिया में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। वहीं, सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए छपरा में मतगणना केंद्र बनाया गया है। यहां जिलाधिकारी ने मतगणना परिसर में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।फिलहाल सभी केंद्रों पर मतगणना जारी है। प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों को चुनाव परिणाम का इंतजार है, जबकि पटना में सीसीटीवी कैमरों को लेकर उठे सवालों ने मतगणना प्रक्रिया के बीच राजनीतिक विवाद को जन्म दे दिया है।

रिपोर्ट- अभिजीत सिंह