LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

Pahalgam Terrorist Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद एक्शन में सुरक्षाबल, अब तक लश्कर से जुड़े इतने आतंकियों के घर विस्फोट से उड़ाए, चुन-चुन कर दी जाएगी सजा...

Pahalgam Terrorist Attack: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के जमीं से कहा कि पहलगाम आतंकी हमले को अंजाम देने वाले एक एक आतंकी और उनके पीछे जिनका हाथ होगा उन सभी को चुन चुन कर मारा जाएगा। आतंकियों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी...

पहलगाम आतंकी हमला
Security forces in action- फोटो : social media

Pahalgam Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए भीषण आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई तेज कर दी है। सुरक्षा बलों के द्वारा आतंकियों के घरों को चुन चुन कर विस्फोट से उड़ाए जा रहे हैं।  शुक्रवार रात को एक सख्त अभियान में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े सात आतंकियों के घरों को विस्फोट से ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई दक्षिण कश्मीर के शोपियां, पुलवामा और कुलगाम जिलों में की गई।

7 लश्कर आतंकियों के घर विस्फोट से उड़ाए

अधिकारियों के अनुसार, शोपियां के छोटीपोरा गांव में लश्कर कमांडर शाहिद अहमद कुट्टे का घर मलबे में तब्दील कर दिया गया। वह पिछले 3-4 वर्षों से सक्रिय था और कई आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड रहा है। कुलगाम के मतलाम क्षेत्र में आतंकी जाहिद अहमद, पुलवामा के मुर्रन इलाके में अहसन उल हक, और लश्कर आतंकी एहसान अहमद शेख के घरों को भी सुरक्षा बलों ने उड़ा दिया।

लश्कर कमांडर मुठभेड़ में ढेर

वहीं 2023 से सक्रिय आतंकी हैरिस अहमद और कचिपोरा में स्थित एक अन्य आतंकवादी ठिकाने को भी विस्फोट से नष्ट किया गया। इससे पहले गुरुवार रात को पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों अदिल हुसैन और आसिफ शेख के घरों को भी विस्फोट से उड़ा दिया गया था। इन घरों में बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भी पाई गई। वहीं बीते दिन ही सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में लश्कर कमांडर को ढेर किया गया। बता दें कि, 22 अप्रैल को पहलगाम के “मिनी स्विट्ज़रलैंड” में हुए आतंकी हमले में एक नेपाली नागरिक सहित 26 निर्दोष लोगों की जान गई थी। हमले के दौरान पर्यटक गोलियों की बौछार से बचने के लिए भागते नजर आए, लेकिन खुले मैदान में छिपने की जगह नहीं थी।

पीएम की सख्त चेतावनी

हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान पर आतंकवाद को समर्थन देने का आरोप लगाते हुए सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया है और पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों को देश से निष्कासित कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि, “हर आतंकी और उनके मददगारों को ढूंढ-ढूंढ कर सजा दी जाएगी।” पीएम ने साफ कहा है कि आतंकियों को उनकी कल्पना से बड़ी सजा दी जाएगी। इसके साथ ही सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मिलकर पूरे क्षेत्र में विस्तृत सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। अनंतनाग पुलिस ने तीन आतंकियों के स्केच जारी किए हैं, जिनकी सूचना देने पर ₹20 लाख तक का इनाम रखा गया है।

NSIT
Nsmch