LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Saudi Visa Ban : भारत समेत 14 देशों पर वीजा बैन! आखिर क्यों सख्त हुए सऊदी प्रिंस?

Saudi Visa Ban : हज 2025 की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सऊदी अरब ने भारत सहित 14 देशों पर अस्थायी वीजा बैन लगा दिया है। यह प्रतिबंध उमराह, फैमिली और बिजनेस वीजा पर भी लागू रहेगा और जून मध्य तक प्रभावी रह सकता है।

Saudi Visa Ban : भारत समेत 14 देशों पर वीजा बैन! आखिर क्यों

सऊदी अरब ने हज यात्रा से पहले एक बड़ा और कड़ा फैसला लेते हुए भारत, पाकिस्तान समेत कुल 14 देशों के नागरिकों के लिए वीजा पर अस्थायी रोक लगा दी है। यह रोक बिजनेस, फैमिली और उमराह वीजा पर भी लागू होगी। क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के नेतृत्व में यह फैसला हज की सुरक्षा सुनिश्चित करने और बिना पंजीकरण वाले तीर्थयात्रियों पर नियंत्रण के लिए लिया गया है। यह प्रतिबंध जून मध्य तक प्रभावी रहेगा और हज समाप्ति के बाद इसे हटाए जाने की संभावना है।

पिछले साल की घटना बनी वजह

पिछले साल हज के दौरान 1000 से अधिक लोगों की जान चली गई थी, जिनमें बड़ी संख्या ऐसे तीर्थयात्रियों की थी जो बिना किसी आधिकारिक मंजूरी और रजिस्ट्रेशन के हज यात्रा में शामिल हुए थे। इन घटनाओं से सबक लेते हुए सऊदी सरकार ने इस साल सुरक्षा मानकों को और सख्त किया है।

किन-किन देशों पर लागू हुआ वीजा बैन

सऊदी अरब की ओर से लगाए गए इस अस्थायी वीजा बैन में भारत और पाकिस्तान के अलावा बांग्लादेश, मिस्र, इंडोनेशिया, नाइजीरिया, इराक, जॉर्डन, अल्जीरिया, सूडान, इथियोपिया, ट्यूनीशिया और यमन जैसे देश भी शामिल हैं। इन सभी देशों के नागरिकों को फिलहाल उमराह, फैमिली और व्यापारिक यात्रा के लिए वीजा नहीं मिलेगा।

सरकार का स्पष्टीकरण—सुरक्षा है प्राथमिकता

सऊदी विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय पूरी तरह से हज यात्रियों की सुरक्षा और सुव्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। मंत्रालय का कहना है कि भीड़ नियंत्रण और बेहतर सुविधा देने के लिए रजिस्ट्रेशन सिस्टम को सख्ती से लागू किया गया है, जिससे बिना लाइसेंस के हज में शामिल होना रोका जा सके।

NSIT
Nsmch