LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

RCB Victory Parade Stampede: विक्ट्री परेड में भगदड़ मामले में बड़ी कार्रवाई, RCB के मार्केटिंग हेड सहित 4 गिरफ्तार, बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर निलंबित

RCB Victory Parade Stampede: RCB के विक्ट्री परेड में मची भगदड़ में 11 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। इस घटना के बाद बड़ी कार्रवाई करते हुए आरसीबी के मार्केटिंग हेड सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

RCB marketing head and 4 arrested
RCB marketing head and 4 arrested- फोटो : social media

RCB Victory Parade Stampede: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की पहली आईपीएल खिताबी जीत के जश्न के दौरान 4 जून को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत और 50 से अधिक घायल होने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। RCB के मार्केटिंग हेड निखिल सोसाले सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बाकी तीन आरोपी इवेंट मैनेजमेंट कंपनी DNA एंटरटेनमेंट नेटवर्क्स से जुड़े अधिकारी हैं।

एयरपोर्ट जाने के दौरान हुए गिरफ्तार 

निखिल सोसाले को उस समय गिरफ्तार किया गया। जब वे मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट की ओर जा रहे थे। वहीं मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने इस दर्दनाक हादसे की ज़िम्मेदारी तय करते हुए बेंगलुरु पुलिस आयुक्त बी. दयानंद सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। उनकी जगह सीमांत कुमार सिंह को नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

कैबिनेट की बैठक के बाद सख्त एक्शन

मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने घटना को लेकर बुलाई गई आपात कैबिनेट बैठक में कहा कि,"यह केवल एक प्रशासनिक चूक नहीं, बल्कि मानव जीवन के साथ गंभीर खिलवाड़ है।" उन्होंने ऐलान किया कि हादसे की जांच के लिए सेवानिवृत्त हाईकोर्ट जज माइकल कुन्हा की अध्यक्षता में एक सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन किया गया है, जो 30 दिनों में रिपोर्ट सौंपेगा। मुख्यमंत्री ने राज्य के DGP और IGP को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि RCB, डीएनए इवेंट फर्म और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) से जुड़े जिम्मेदार अधिकारियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।

भाजपा का हमला और सरकार की सफाई

इस घटना को लेकर विपक्ष भाजपा ने सरकार पर जबरदस्त हमला बोला है और मुख्यमंत्री सिद्धरमैया व उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार के इस्तीफे की मांग की है। भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार "गंदी राजनीति" कर रही है और सुरक्षा में चूक के लिए जिम्मेदार लोगों को बचा रही है। वहीं, सरकार ने जवाब में कहा कि दोषियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और यह कार्रवाई राजनीतिक दबाव में नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं के आधार पर की जा रही है।

NSIT
Nsmch

विक्ट्री परेड में भगदड़ 

RCB की आईपीएल 2025 जीत के बाद 4 जून को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में भव्य विजय जुलूस और फैन मीट का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में भीड़ नियंत्रण के पर्याप्त इंतज़ाम नहीं थे और टिकट वितरण में भी भारी गड़बड़ी की शिकायतें थीं। इन्हीं कारणों से भगदड़ मची जो देखते ही देखते भीषण हादसे में बदल गई। इस घटना के बाद आरसीबी ने मृतकों के परिवार वालों को 10-10 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है।