LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

Ahmedabad Plane Crash : अहमदाबाद विमान हादसे में जिंदा बचे एकमात्र यात्री से मिले पीएम मोदी, घटनास्थल का लिया जायजा

Ahmedabad Plane Crash : अहमदाबाद विमान हादसे में जिंदा बचे एकमात्र यात्री से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात किया। पीएम मोदी ने घटनास्थल का भी जायजा लिया। साथ ही उन्होंने एयरपोर्ट पर बैठक की।

पीएम मोदी
एकमात्र जिंदा यात्री से मिले पीएम मोदी - फोटो : social media

Ahmedabad Plane Crash : अहमदाबाद में हुए विमान हादसे से देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। विमान हादसे में अब तक 264 लोगों की मौत हो गई है। हादसे के दूसरे दिन ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद रवाना हो गए। पीएम मोदी अहमदाबाद में घटनास्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। हादसे वाली जगह का जायजा लेने के बाद पीएम मोदी का काफिला सिविल अस्पताल के लिए रवाना हो गए। 

जिंदा बचे एक मात्र यात्री से मिले पीएम 

अस्पताल में पीएम मोदी ने दुर्घटना में घायलों से मिले। पीएम मोदी ने अहमदाबाद सिविल अस्पताल जाकर विमान हादसे में जिंदा बचे एकमात्र यात्री विश्वास कुमार रमेश से भी मुलाकात की। पीएम ने उनसे हादसे के दौरान उससे पहले के मंजर के बारे में भी पूछा। इस दौरान गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु, केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल और राज्य के गृह मंत्री हर्ष संघवी भी मौजूद हैं।

पीएम मोदी हादसे से स्तब्ध 

वहीं घटनास्थल पर जायजा लेने के बाद पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि वो हादसे से स्तब्ध हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि, "आज अहमदाबाद में दुर्घटनास्थल का दौरा किया। तबाही का मंजर दुखद है। अधिकारियों और टीमों से मुलाकात की जो घटना के बाद अथक परिश्रम कर रहे हैं। हमारी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने इस अकल्पनीय त्रासदी में अपने प्रियजनों को खो दिया है।"

पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर की बैठक 

बता दें कि पीएम मोदी ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर समीक्षा बैठक भी की। इस बैठक में कई मंत्री और अफसर मौजूद थे। गौरतलब हो कि, अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट 12 जून 2025 को क्रैश हो गई, जिससे 241 यात्रियों में से अधिकांश की मौत हो गई। लेकिन इस भयावह हादसे में एक चमत्कार भी हुआ। सीट 11A पर बैठे विश्वास कुमार रमेश नामक यात्री जिंदा बच गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक  40 वर्षीय विश्वास ने बताया कि, "उड़ान भरने के तीस सेकंड बाद जोरदार धमाका हुआ और विमान गिर गया। जब मेरी आंख खुली, तो चारों तरफ शव थे। मैं डरा हुआ था और वहां से भाग निकला। किसी ने मुझे एम्बुलेंस में बिठाया और अस्पताल पहुंचाया।"वह इस वक्त एक स्थानीय अस्पताल में इलाज करा रहे हैं और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

NSIT
Nsmch

परिवार से मिलने भारत आए थे, भाई को खो दिया

विश्वास मूल रूप से भारतीय हैं लेकिन पिछले 20 वर्षों से लंदन में रह रहे हैं। वे कुछ दिनों के लिए भारत अपने परिवार से मिलने आए थे। दुर्घटना के समय वह अपने 45 वर्षीय भाई अजय कुमार रमेश के साथ विमान में सवार थे। दुर्भाग्यवश अजय कुमार का इस हादसे में निधन हो गया।विश्वास के मुताबिक, "मैंने सोचा था यह एक सामान्य यात्रा होगी, लेकिन यह मेरी ज़िंदगी की सबसे डरावनी घटना बन गई।"उनकी पत्नी और बच्चे इस समय लंदन में हैं और जैसे ही उन्हें विश्वास के जीवित होने की खबर मिली, उन्होंने राहत की सांस ली।

पुलिस कमिश्नर ने दी पुष्टि- सीट 11A पर मिला एक जीवित यात्री

अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने पुष्टि की कि "पुलिस को सीट 11A पर एक व्यक्ति जीवित मिला। फिलहाल मृतकों की सटीक संख्या बताना कठिन है क्योंकि विमान घनी आबादी वाले इलाके में गिरा था। स्थानीय लोगों की भी जान गई है।"इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर विश्वास कुमार को “मिरेकल मैन” कहा जा रहा है।