LATEST NEWS

  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हुई शामिल
  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की

  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल भी जारी रही परंपरा, उमड़ी भारी भीड़
  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल

  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो मेरी तरफ...न नीरज की तरफ
  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो

  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम' के जयकारों से गूंज उठा शहर
  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम'

  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल
  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल

Pakistan News: जिन्ना से लेकर इन दिग्गज पाकिस्तानियों के पूर्वज किस जाती के,जानकर रह जाएंगे हैरान,बड़ा खुलासा...

जानिए पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना, अल्लामा इकबाल, भुट्टो परिवार और अन्य हस्तियों के हिंदू मूल इतिहास के बारे में, जिन्होंने बाद में इस्लाम धर्म अपनाया।

Pakistan News
Pakistan News- फोटो : social media

Pakistan Famous People: पाकिस्तान ने हमेशा धर्म के आधार पर अपनी पहचान को परिभाषित किया है, 'दो राष्ट्र सिद्धांत' (Two-Nation Theory) को अपनी विचारधारा का आधार माना है। लेकिन ऐतिहासिक तथ्य बताते हैं कि पाकिस्तान के कई बड़े नेताओं और मशहूर हस्तियों के पूर्वज हिंदू थे।यह विडंबना है कि जिन लोगों ने इस्लाम के नाम पर भारत का बंटवारा कराया, उनके खून में हिंदू परंपराओं की गहरी जड़ें थीं। आइए ऐसे प्रमुख व्यक्तित्वों के बारे में जानते हैं।

मोहम्मद अली जिन्ना: गुजरात के हिंदू ठक्कर परिवार से मुस्लिम जिन्ना तक

पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना का परिवार मूलतः गुजरात के काठियावाड़ के पनेली गांव का था। जिन्ना के दादा का नाम प्रेमजीभाई मेघजी ठक्कर था, जो एक सफल मछली व्यापारी थे।उनकी जाति लोहाना थी, जो वैश्य समुदाय का हिस्सा है। लोहाना समुदाय शुद्ध शाकाहारी था और मछली व्यवसाय को नापसंद करता था। सामाजिक बहिष्कार से आहत होकर, जिन्ना के पिता पुंजालाल ठक्कर ने इस्लाम धर्म अपना लिया और इस तरह जिन्ना मुस्लिम बन गए।

यह भी उल्लेखनीय है कि जिन्ना ने पारसी लड़की से शादी की थी और उनकी अगली पीढ़ी पारसी धर्म में रही है। यानी जिन्ना का पारिवारिक इतिहास बहुस्तरीय धार्मिक संक्रमण से भरा हुआ है।

अल्लामा इकबाल: ब्राह्मण वंश से सूफी इस्लाम तक

अल्लामा इकबाल, जिनका नाम 'सारे जहां से अच्छा' जैसे प्रेरणादायक गीत से जुड़ा है, के पूर्वज भी कश्मीरी पंडित थे।17वीं शताब्दी में उनके परिवार ने इस्लाम धर्म अपना लिया था। इकबाल ने स्वयं अपनी कविताओं में अपने ब्राह्मण मूल का जिक्र करते हुए लिखा है कि उनके खून में सूफी इस्लाम की मिठास है।हालांकि बाद में इकबाल का झुकाव कट्टर इस्लामी विचारधारा की ओर हुआ और उन्होंने 'तराना-ए-मिल्ली' लिखा — जिसमें मुस्लिम एकता को केंद्र में रखा गया।

NSIT
Nsmch

भुट्टो परिवार: हिंदू राजपूत वंशज

पाकिस्तान के प्रमुख राजनीतिक परिवार भुट्टो वंश के पूर्वज भी हिंदू राजपूत थे। बेनजीर भुट्टो ने खुद अपनी आत्मकथा में लिखा है कि उनका परिवार राजपूत वंश से है।उनका परिवार पहले सिंध में हिंदू था और बाद में इस्लाम में परिवर्तित हो गया।आज भले ही बिलावल भुट्टो और उनके राजनीतिक उत्तराधिकारी भारत के खिलाफ कठोर बयान देते हों, लेकिन इतिहास बताता है कि उनके रक्त में भी भारतीय संस्कृति की गहरी छाप रही है।

मौलाना तारिक जमील: पृथ्वीराज चौहान के वंशज

प्रसिद्ध पाकिस्तानी धर्मगुरु मौलाना तारिक जमील ने स्वयं स्वीकार किया है कि उनके पूर्वज पृथ्वीराज चौहान के वंशज थे।उनकी मान्यता के अनुसार, पृथ्वीराज चौहान के वंशज रामदेव चौहान को सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती ने इस्लाम धर्म में परिवर्तित कराया था। हालांकि ऐतिहासिक दृष्टि से रामदेव पृथ्वीराज के सीधे पुत्र नहीं, बल्कि परपोते थे, फिर भी यह एक महत्वपूर्ण तथ्य है कि इतने बड़े इस्लामी विद्वान के पूर्वज हिंदू मूल के थे।

सकलैन मुश्ताक: क्रिकेट के मैदान से पूर्वजों की कहानी

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर सकलैन मुश्ताक ने भी एक टीवी कार्यक्रम में स्वीकार किया कि उनके पूर्वज हिंदू थे। उनके दादा का नाम रूड सिंह था, जो बाद में इस्लाम धर्म अपना कर पाकिस्तान आ गए। सकलैन ने बताया कि उनके परिवार का संबंध अमृतसर से था, जो विभाजन के समय पाकिस्तान चला गया।