LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

Pakistani YouTube channels blocked In India: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत का पाकिस्तान के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई, पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर सहित 16 यूट्यूब चैनल ब्लॉक..देखिए लिस्ट

Pakistani YouTube channels blocked In India: भारत के पाकिस्तान के 16 बड़े यूट्यूब चैनल को ब्लॉक कर दिया है। ब्लॉक किए गए चैनलों में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर का यूट्यूब चैनल भी शामिल है। इसके अलावा....

YouTube channels blocked
Pakistani 16 YouTube channels blocked- फोटो : social media

Pakistani YouTube channels blocked In India: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत पाकिस्तान पर एक के बाद एक कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में भारत के पाकिस्तान के 16 बड़े यूट्यूब चैनल को ब्लॉक कर दिया है। जानकारी अनुसार गृह मंत्रालय की सिफारिश पर कार्रवाई करते हुए भारत ने पाकिस्तान के 16 यूट्यूब चैनल और कई न्यूज प्लेटफॉर्म्स को देश में ब्लॉक कर दिया है। इन चैनलों पर भारत, उसकी सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ, सांप्रदायिक और भ्रामक कंटेंट प्रसारित करने का आरोप है।

16 यूट्यूब चैनल ब्लॉक 

ब्लॉक किए गए चैनलों में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर का यूट्यूब चैनल भी शामिल है। इसके अलावा, इरशाद भट्टी, अस्मा शिराजी, उमर चीमा, मुनीब फारूक जैसे पत्रकारों के यूट्यूब चैनल और लोकप्रिय पाकिस्तानी न्यूज चैनल डॉन न्यूज, जियो न्यूज, एआरवाई न्यूज, समा टीवी, और बोल न्यूज की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग भी भारत में बंद कर दी गई है।

कई बड़े चैनल ब्लॉक 

बताया जा रहा है कि इन चैनलों के कुल सब्सक्राइबर्स की संख्या 63 मिलियन से भी अधिक है। इनमें सबसे बड़ा चैनल जियो न्यूज है। जिसके 18.1 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमले के बाद देशवासियों को भरोसा दिलाया कि हमले के दोषियों और साजिशकर्ताओं को "उनकी कल्पना से भी परे" सजा दी जाएगी। पीएम मोदी ने कहा कि अब आतंकवाद के बचे हुए गढ़ों को खत्म करने का समय आ गया है और 140 करोड़ भारतीयों की इच्छाशक्ति आतंकियों के मंसूबों को चकनाचूर कर देगी।

NSIT
Nsmch

भारत की सख्त कार्रवाई

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब भारत ने इस तरह का कदम उठाया हो। इससे पहले भी भारत ने पाकिस्तान के 30 से अधिक यूट्यूब चैनलों को ब्लॉक किया था। ताजा कार्रवाई ऐसे समय पर हुई है जब भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध फिर से तनावपूर्ण हो गए हैं।