LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

Pahalgam Terrorist Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को मिला चीन का समर्थन, जानिए भारत को लेकर चीनी विदेश मंत्री ने क्या कहा?

Pahalgam Terrorist Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को चीन का समर्थन मिला है। चीनी विदेश मंत्री ने पाक का समर्थन देने का ऐलान किया है, साथ ही इस मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है....

पाकिस्तान चीन
पाक को मिला चीन का समर्थन- फोटो : social media

Pahalgam Terrorist Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव गहराता जा रहा है। इस बीच चीन ने एक बार फिर अपने पुराने रुख को दोहराते हुए पाकिस्तान को समर्थन देने का ऐलान किया है। रविवार को चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि चीन पाकिस्तान की संप्रभुता और सुरक्षा हितों की रक्षा में उसका समर्थन करेगा। साथ ही, दोनों देशों से संयम बरतने की अपील भी की गई है।

पाक को मिला चीन का समर्थन

चीन के विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि, "चीन पाकिस्तान के आतंकवाद विरोधी प्रयासों का समर्थन करता है और एक रणनीतिक साझेदार के रूप में पाकिस्तान की वाजिब सुरक्षा चिंताओं को पूरी तरह समझता है।" वांग यी ने कहा कि चीन मौजूदा हालात पर बारीकी से नजर रखे हुए है और निष्पक्ष जांच की जरूरत पर जोर देता है। बता दें कि, 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के मुखौटा संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ ने ली है।

चीनी विदेश मंत्री का बयान

चीन के विदेश मंत्री ने आगे कहा कि, "भारत और पाकिस्तान दोनों के लिए संघर्ष उनके मूल हितों के अनुकूल नहीं है और यह क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए भी नुकसानदायक है। दोनों देशों को मिलकर काम करना चाहिए और स्थिति को शांत करने की दिशा में कदम उठाने चाहिए।" पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री डार ने वांग को भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव की जानकारी दी और आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान की प्रतिबद्धता को दोहराया। डार ने कहा कि इस्लामाबाद स्थिति को परिपक्वता के साथ संभालने और अंतरराष्ट्रीय समुदाय, विशेष रूप से चीन के साथ संवाद बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

भारत-पाक में तनाव

गौरतलब है कि पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े कदम उठाए हैं, जिनमें सिंधु जल संधि को रोकने जैसे महत्वपूर्ण फैसले शामिल हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान ने चेतावनी दी है कि पानी रोकने की कार्रवाई को युद्ध जैसी हरकत माना जाएगा। साथ ही पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद करने और व्यापार निलंबित करने की धमकी भी दी है। वहीं पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने चीन के निरंतर समर्थन के लिए आभार जताया और दोनों देशों के बीच हर मौसम में मजबूत रणनीतिक साझेदारी को दोहराया।

NSIT
Nsmch