LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

Pahalgam Terrorist Attack: पहलगाम आतंकी हमले में मृतकों और घायलों का लिस्ट आया सामने, इस राज्य के इतने लोगों ने गंवाई जान, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

Pahalgam Terrorist Attack: पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। इन मृतकों और घायलों का लिस्ट जारी कर दिया गया है। कई राज्यों के कई लोगों ने इस घटना में अपनी जान गंवा दी है...

पहलगाम आतंकी हमला
Pahalgam Terrorist Attack- फोटो : social Media

Pahalgam Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए भीषण आतंकी हमले ने पूरे देश को सदमे में डाल दिया है। आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग की। जिसमें अब तक 26 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इस हमले में कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें अनंतनाग के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक 26 पर्यटकों की मौत की पुष्टि हुई है। मरने वालों में देश के कई राज्यों के नागरिक शामिल हैं। वहीं एक नेपाल का नागरिक और एक स्थानीय व्यक्ति भी हमले का शिकार हुआ है।

मृतकों में शामिल इन राज्यों के पर्यटक 

मृतकों में महाराष्ट्र के 5, कर्नाटक के 4, गुजरात के 3, पश्चिम बंगाल के 2, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, केरल के 1-1,जम्मू-कश्मीर (स्थानीय) के 1 और नेपाल के 1 हैं।  सूत्रों के अनुसार, हमला दोपहर के समय हुआ। जब बैसरन वैली में बड़ी संख्या में पर्यटक अपने परिवारों के साथ मौसम का लुत्फ उठा रहे थे। आतंकियों ने पुलिस की वर्दी में पहुंचकर पहले नाम पूछे,फिर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। घटना ने घाटी में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

जांच और सुरक्षा

इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन TRF (द रेसिस्टेंस फ्रंट) ने ली है। घटना के बाद जांच एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं और पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। केंद्र सरकार ने इसे गंभीर आतंकी साजिश मानते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। वहीं आतंकी हमले के बाद राज्य सरकार ने फंसे हुए पर्यटकों और उनके परिजनों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इस आतंकी हमले ने बैसरन घाटी में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। अब तक दो लोगों की मौत और 12 के घायल होने की पुष्टि हुई है।

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, जम्मू-कश्मीर ने श्रीनगर इमरजेंसी कंट्रोल रूम के दो नंबर जारी किए हैं- 0194-2457543, 0194-2483651। इन नंबरों पर कॉल कर हालात की ताजा जानकारी और सहायता ली जा सकती है। वहीं अनंतनाग पुलिस ने भी पर्यटकों और उनके परिजनों की सहायता के लिए निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं- 9596777669,  01932-225870  व्हाट्सऐप: 9419051950 पर्यटक इन नंबरों पर कॉल या मैसेज कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं या मदद मांग सकते हैं।

NSIT
Nsmch