LATEST NEWS

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

Pahalgam Terrorist Attack: पहलगाम आतंकी हमला में पाकिस्तान कनेक्शन, 7 विदेशी आतंकियों ने दी घटना को अंजाम, 3 का जारी हुआ स्केच, मास्टरमाइंड कौन?

Pahalgam Terrorist Attack: पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तान के शामिल होने की सूचना मिल रही है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार 7 विदेशी आतंकियों ने घटना को अंजाम दिया है। जिसमें 3 आतंकियों का स्केच जारी हुआ है...

पहलगाम आतंकी हमला

Pahalgam Terrorist Attack:  जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बैसरन, पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले में पाकिस्तान की संलिप्तता के संकेत सामने आ रहे हैं। सुरक्षा सूत्रों के अनुसार हमले के समय घटनास्थल पर सात विदेशी आतंकी मौजूद थे। जिनमें से चार ने सीधे पर्यटकों को निशाना बनाया। इस भयावह हमले में 26 लोगों की जान चली गई, जिनमें अधिकांश पर्यटक थे। यह हमला 2019 के पुलवामा हमले के बाद घाटी में सबसे बड़ा आतंकी हमला माना जा रहा है।

तीन आतंकियों का स्केच जारी

सूत्रों ने बताया कि हमले में शामिल आतंकियों को पाकिस्तान में मौजूद आकाओं से निर्देश मिल रहे थे। पुलिस ने पीड़ितों के बयानों के आधार पर तीन हमलावरों के स्केच जारी किए हैं और कुछ की पहचान भी की गई है। आतंकियों में आदिल गुरी और आसिफ शेख का नाम सामने आया है। जो दो सप्ताह पूर्व पीर पंजाल रूट के जरिए पाकिस्तान से भारत में दाखिल हुए थे। हमले में मारे गए 28 लोगों में दो विदेशी (संयुक्त अरब अमीरात और नेपाल से) और दो स्थानीय निवासी भी शामिल हैं। यह हमला ऐसे समय पर हुआ है जब देश में ट्रैकिंग और पर्यटन का सीजन चरम पर है और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस भारत दौरे पर हैं।

खून से लथपथ पड़े थे शव

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमला मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे हुआ। इलाके में चीख-पुकार मच गई और खून से लथपथ शव जमीन पर पड़े थे। एक महिला ने बताया कि उसके पति के सिर में गोली लगी,जबकि सात अन्य घायल हुए। आतंकियों ने कथित रूप से 54 वर्षीय संतोष जगदाले को तंबू से बाहर बुलाकर इस्लामी आयत पढ़ने को कहा और न पढ़ पाने पर तीन गोलियां मार दीं  सिर, कान के पीछे और पीठ में। इस घटना में उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

इन रास्तों से आए आतंकी

जानकारी अनुसार आतंकियों के आने का रुट पता चल गया है। आतंकी पीर पंजाल की पहाड़ियों से आए। राजौरी से वधावन होते हुए आतंकी पहलगाम पहुंचे। हमले का मास्टर माइंड सैफुल्लाह कसूरी बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आतंकी 2 हफ्ते पहले भारत में दाखिल हुए थे। आतंकियों ने AK-47 से लोगों पर फायरिंग की थी। दो स्थानीय आकंतियों ने भी आतंकवादियों की मदद की है। इस घटना से पूरे देश में आक्रोश है। 

NSIT
Nsmch

आतंकियों की पहचान, पाकिस्तान से रची गई साजिश

सूत्रों के मुताबिक, हमले में शामिल दो आतंकियों की पहचान आदिल गौरी और आसिफ शेख के रूप में हुई है दोनों स्थानीय आतंकी बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, हमले की साजिश पाकिस्तान में रची गई थी। कुल पांच आतंकी इस हमले में शामिल थे। जिनके पास AK-47 और M-14 राइफलें थीं। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के फ्रंट संगठन TRF ने ली है।

पर्यटकों को पहचानकर मारी गोली

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आतंकियों ने गोलीबारी से पहले पर्यटकों से उनका नाम और धर्म पूछा। उत्तर प्रदेश के शुभम द्विवेदी की पहचान पूछने के बाद उनके सिर में गोली मार दी गई। मृतकों में उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, ओडिशा, नेपाल और UAE के नागरिक भी शामिल हैं। हमले के बाद का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें खून से लथपथ लोग और चीख-पुकार देखी जा सकती है।

उरी में घुसपैठ की कोशिश, दो आतंकी ढेर

हमले के ठीक अगले दिन यानी आज बारामूला जिले के उरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकियों को सेना ने मार गिराया। सुरक्षा बलों ने 2-3 आतंकियों को LoC पार करते देखा और मुठभेड़ शुरू हो गई जो अब भी जारी है। पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चल रहा है। पहलगाम हमले के बाद केंद्र सरकार पूरी तरह सक्रिय हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना सऊदी अरब दौरा बीच में छोड़कर भारत वापसी की है और गृह मंत्री अमित शाह के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। शाह, एलजी मनोज सिन्हा और उमर अब्दुल्ला के साथ श्रीनगर पहुंच चुके हैं। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी शाह से बात कर स्थिति की जानकारी ली है।