LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

Pahalgam Terrorist Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत का बदला शुरु ! सेना ने लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर को किया ढेर

Pahalgam Terrorist Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार को सेना के जवान एक्शन मोड में है। एक के बाद एक आतंकियों को खोजा जा रहा है। इसी कड़ी में सेना ने लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर को ढेर कर दिया है....

पहलगाम आतंकी हमला
लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर ढेर- फोटो : social media

Pahalgam Terrorist Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना और सुरक्षाबल तेजी से ऐक्शन में आ गए हैं। शुक्रवार को बड़ी सफलता हाथ लगी जब सेना ने जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के टॉप कमांडर अल्ताफ लल्ली को मुठभेड़ में मार गिराया। जानकारी के अनुसार, लल्ली पहलगाम हमले से जुड़े संगठन 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' से भी जुड़ा हुआ था। 

लश्कर कमांडर ढेर

गौरतलब है कि इसी संगठन ने 22 अप्रैल को हुए हमले की जिम्मेदारी ली थी, जिसमें 26 निर्दोष पर्यटकों की जान ले ली गई थी। हमले के बाद से ही घाटी में आतंकियों के खिलाफ सघन अभियान जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शुक्रवार को सेना को बांदीपोरा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली। इसके बाद भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। आतंकियों की मौजूदगी की पुष्टि होते ही मुठभेड़ शुरू हुई, जो लंबे समय तक चली और अंत में लश्कर कमांडर को मार गिराया गया।

मुख्य  आरोपी के घर को उड़ाया गया

इसके पहले आतंकी हमले की जांच में बड़ा कदम उठाते हुए सुरक्षाबलों ने मुख्य आरोपी आतंकी आसिफ शेख के मोगामा स्थित घर को विस्फोटकों की मदद से ध्वस्त कर दिया। तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को घर में एक संदिग्ध बॉक्स मिला, जिससे तार बाहर निकल रहे थे, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

आसिफ शेख का घर उड़ाया गया

प्रारंभिक जांच में बॉक्स को आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) होने का संदेह हुआ। इसके बाद मौके पर भारतीय सेना की राष्ट्रीय राइफल्स (RR) की इंजीनियरिंग यूनिट को बुलाया गया। जिसने पुष्टि की कि बॉक्स में विस्फोटक था। सुरक्षा कारणों से बॉक्स को वहीं पर निष्क्रिय किया गया। जिससे तेज धमाका हुआ। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन घर का एक हिस्सा पूरी तरह तबाह हो गया।

NSIT
Nsmch

आतंकी आदिल शेख का घर पर बुलडोजर एक्शन

इसी कड़ी में प्रशासन ने पहलगाम हमले में शामिल एक और स्थानीय आतंकी आदिल शेख के त्राल स्थित घर को बुलडोजर से गिरा दिया है। यह कार्रवाई सुरक्षा बलों द्वारा आतंकियों के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने की मुहिम का हिस्सा है। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि पहलगाम हमले की साजिश लंबे समय से रची जा रही थी। इसीलिए पूरे क्षेत्र को सील कर व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि और भी विस्फोटक सामग्री या सुराग मौके पर मौजूद हो सकते हैं।

TRF ने ली थी हमले की जिम्मेदारी

बता दें कि इस हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की जान गई थी। जिसकी जिम्मेदारी आतंकी संगठन TRF ने ली थी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में आक्रामक ऑपरेशन शुरू कर दिया है। इस अभियान का उद्देश्य पाकिस्तान समर्थित आतंकी नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करना है।