LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

Pahalgam Terrorist Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद सेना की बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड आसिफ के घर को उड़ाया, आदिल शेख के घर पर बुलडोजर एक्शन

Pahalgam Terrorist Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद सेना की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में सेना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मास्टरमाइंड आसिफ शेख के घर विस्फोट कर उड़ाया गया। वहीं तलाशी में संदिग्ध IED मिला....

Pahalgam terror attack
Army big action - फोटो : social media

Pahalgam Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ। इस हमले में 26 निर्दोषों ने अपनी जान गंवा दी। वहीं आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार एक्शन में है। सरकार आतंकियों को कड़ी से कड़ी सजा देने के लिए योजनाएं बना रही है। इसी कड़ी में आतंकी हमले की जांच में बड़ा कदम उठाते हुए सुरक्षाबलों ने मुख्य आरोपी आतंकी आसिफ शेख के मोगामा स्थित घर को विस्फोटकों की मदद से ध्वस्त कर दिया है। तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को घर में एक संदिग्ध बॉक्स मिला, जिससे तार बाहर निकल रहे थे, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

आसिफ शेख का घर उड़ाया गया

प्रारंभिक जांच में बॉक्स को आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) होने का संदेह हुआ। इसके बाद मौके पर भारतीय सेना की राष्ट्रीय राइफल्स (RR) की इंजीनियरिंग यूनिट को बुलाया गया। जिसने पुष्टि की कि बॉक्स में विस्फोटक था। सुरक्षा कारणों से बॉक्स को वहीं पर निष्क्रिय किया गया। जिससे तेज धमाका हुआ। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन घर का एक हिस्सा पूरी तरह तबाह हो गया।

आतंकी आदिल शेख का घर पर बुलडोजर एक्शन

इसी कड़ी में प्रशासन ने पहलगाम हमले में शामिल एक और स्थानीय आतंकी आदिल शेख के त्राल स्थित घर को बुलडोजर से गिरा दिया है। यह कार्रवाई सुरक्षा बलों द्वारा आतंकियों के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने की मुहिम का हिस्सा है।

साजिश की आशंका

सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि पहलगाम हमले की साजिश लंबे समय से रची जा रही थी। इसीलिए पूरे क्षेत्र को सील कर व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि और भी विस्फोटक सामग्री या सुराग मौके पर मौजूद हो सकते हैं।

NSIT
Nsmch

TRF ने ली थी हमले की जिम्मेदारी

बता दें कि इस हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की जान गई थी। जिसकी जिम्मेदारी आतंकी संगठन TRF ने ली थी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में आक्रामक ऑपरेशन शुरू कर दिया है। इस अभियान का उद्देश्य पाकिस्तान समर्थित आतंकी नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करना है।