LATEST NEWS

  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का  किया वध, बिहार व नागालैंड के राज्यपाल समेत कई मंत्री रहे मौजूद
  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का किया वध,

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

Encounter between Army And Terrorists: पहलगाम आतंकी हमले के बाद बारामूला में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, दोनों तरफ से गोलीबारी जारी

Encounter between Army And Terrorists: जम्मू कश्मीर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी अनुसार पहलगाम में आतंकी हमले के बाद अब बारामूला में आतंकियों ने हमले की कोशिश की है। सेना के जवानों को 2 आतंकी को ढेर कर दिया है।

पहलगाम आतंकी हमला
बारामूला में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़- फोटो : social Media

Encounter between Army And Terrorists: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में दिन दहला देने वाली घटना के दूसरे दिन ही अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम देने की कोशिश की है। मिली जानकारी अनुसार उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले में आतंकियों ने घुसपैठ करने की कोशिश की है। हालांकि सुरक्षा बलों ने सतर्कता दिखाते हुए आतंकियों को घेर लिया है और इलाके में जोरदार मुठभेड़ जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सेना के जवानों ने 2 आतंकियों को ढेर कर दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों ओर से गोलीबारी जारी है।

पहलगाम हमले ने सहमा देश 

इससे पहले मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के लोकप्रिय पर्यटन स्थल पहलगाम के बैसरन घाटी में आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हुए थे। मारे गए लोगों में ज्यादातर पर्यटक थे जो घाटी की खूबसूरती देखने पहुंचे थे। इस क्षेत्र को उसकी हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता के कारण 'मिनी स्विट्जरलैंड' भी कहा जाता है।

एक्शन में केंद्र सरकार 

हमले के बाद केंद्र सरकार तुरंत हरकत में आ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश दौरे के दौरान गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात कर हालात की जानकारी ली और सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री ने गृह मंत्री से घटनास्थल का दौरा करने को भी कहा है। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह देर शाम श्रीनगर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

हमले के वक्त भारत में मौजूद थे अमेरिकी उपराष्ट्रपति

हमले का वक्त खासा संवेदनशील माना जा रहा है क्योंकि इसी दौरान अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस अपने परिवार के साथ भारत के दौरे पर थे। इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सुरक्षा हालात को लेकर चिंता जताई जा रही है। घटना के बाद एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें कई लोग खून से लथपथ जमीन पर पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, एक महिला पर्यटक रोते हुए अपने पति और बच्चों की तलाश करती नजर आ रही है। जिसने देशभर में संवेदना की लहर दौड़ा दी है।

NSIT
Nsmch

उमर अब्दुल्ला की प्रतिक्रिया

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस हमले को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "यह हमला हाल के वर्षों में आम लोगों पर हुए किसी भी आतंकी हमले से कहीं बड़ा और दर्दनाक है।" फिलहाल भारतीय सेना, सीआरपीएफ, और जम्मू-कश्मीर पुलिस संयुक्त रूप से ऑपरेशन चला रही हैं ताकि बारामूला में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया जा सके और दोषियों को पकड़कर सख्त कार्रवाई की जा सके।