LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

Helicopter Crash: दर्दनाक हादसा, क्रैश होकर नदी में गिरा हेलिकॉप्टर, बड़े कंपनी के CEO सहित 6 की मौत, एक साथ खत्म हुआ पूरा परिवार

Helicopter Crash: हेलिकॉप्टर क्रैश होकर नदी में गिरने से एक बड़े कंपनी के सीईओ, उनकी पत्नी औऱ तीन बच्चों की मौत एक साथ हो गई है। वहीं घटना में पायलट की भी मौत हो गई है। पढ़िए आगे....

Helicopter Crash New York
Helicopter Crash- फोटो : social Media

Helicopter Crash: इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। बड़े कंपनी के सीईओ ने भी इस घटना में अपनी जान गंवा दी है। घटना की सूचना मिलने ही परिजनों में कोहराम मच गया। दरअसल, मामला  न्यूयॉर्क सिटी का है। जहां गुरुवार को न्यूयॉर्क की हडसन नदी में एक पर्यटक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में तीन बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में स्पेन से आए एक ही परिवार के पांच सदस्य और हेलिकॉप्टर का पायलट शामिल है। हादसे की पुष्टि न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स ने की है। उन्होंने कहा, “अब तक सभी छह शवों को नदी से बाहर निकाला जा चुका है। यह एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली दुर्घटना है।”

Siemens कंपनी के CEO की मौत

रिपोर्ट के मुताबिक, हेलिकॉप्टर में Siemens Spain के प्रेसिडेंट और CEO अगस्टीन एस्कोबार, उनकी पत्नी और तीन बच्चे सवार थे। सभी टूरिस्ट वीजा पर न्यूयॉर्क आए थे और एक हेलिकॉप्टर टूर के दौरान यह हादसा हुआ।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने जताया शोक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस हादसे पर दुख व्यक्त किया। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर उन्होंने लिखा कि, “हडसन नदी में भयावह हेलिकॉप्टर दुर्घटना.. ऐसा प्रतीत होता है कि पायलट, दो वयस्क और तीन बच्चे अब हमारे बीच नहीं रहे। दुर्घटना का वीडियो बेहद भयावह है। भगवान मृतकों के परिवार और मित्रों को संबल दे।” उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिकी परिवहन सचिव शॉन डफी इस घटना की जांच की निगरानी कर रहे हैं और जल्द ही इसकी विस्तृत रिपोर्ट पेश की जाएगी।

कैसे हुआ हादसा 

न्यूयॉर्क पुलिस कमिश्नर जेसिका टिश के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त हुआ हेलिकॉप्टर Bell 206 मॉडल था, जिसे न्यूयॉर्क हेलीकॉप्टर टूर कंपनी द्वारा संचालित किया जा रहा था। हेलिकॉप्टर ने शाम 3 बजे डाउनटाउन मैनहट्टन हेलीपैड से उड़ान भरी और हडसन नदी के ऊपर उत्तर की दिशा में जा रहा था। जब यह जॉर्ज वॉशिंगटन ब्रिज के पास पहुंचा, तो दक्षिण की ओर मुड़ते ही कुछ ही मिनटों में यह अनियंत्रित होकर पानी में गिर पड़ा।

NSIT
Nsmch

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया भयावह मंजर

दुर्घटना के प्रत्यक्षदर्शी ब्रूस वॉल ने बताया कि, “हेलिकॉप्टर हवा में ही बिखरने लगा। उसका पिछला हिस्सा और प्रोपेलर अलग होकर गिरते दिखे। प्रोपेलर हेलिकॉप्टर से अलग होकर भी घूमता रहा।” सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में भी यह दृश्य साफ देखा गया कि कैसे हेलिकॉप्टर के हिस्से एक के बाद एक नदी में गिरते हैं।

राहत और बचाव अभियान

दुर्घटना के तुरंत बाद आपातकालीन सेवाओं की कई टीमें और रेस्क्यू नौकाएं मौके पर पहुंच गईं। हालांकि सभी यात्रियों की मौत हो चुकी थी। अब दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।