LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

भारी विरोध के बाद प्रधानमंत्री ने दिया इस्तीफा, कई मंत्रियों और सांसदों ने भी छोड़ा पद, जानिए क्या है पूरी खबर

PM Resigned: भारी विरोध और आगजनी के बाद पीएम केपी शर्मा ओली ने आखिरकार इस्तीफा दे दिया। सोशळ मीडिया पर बैन लगाने के बाद सुलगी हिंसा के कारण पीएम ओली को अपना पद छोड़ना पड़ा।

नेपाल पीएम ओली
नेपाल पीएम ओली का इस्तीफा - फोटो : social media

PM Resigned: भारी विरोध और प्रदर्शन के बाद आखिरकार प्रधानमंत्री ने इस्तीफा दे दिया है। भारत के पड़ोसी राज्य नेपाल से यह बड़ी खबर सामने आ रही है। नेपाल के पीएम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। दरअसल, पीएम ने सोशल मीडिया पर बैन लगाने का निर्णय लिया था जिसके बाद से ही विरोध शुरु थी। सोमवार को हिंसक प्रदर्शन के बाद सरकार ने आदेश तो वापस ले लिया लेकिन 20 लोगों की मौत के कारण हिंसक प्रदर्शन नहीं रुकी। वहीं आज प्रदर्शनकारियों ने मंत्रियों और सांसदों का घर फूंकना शुरु कर दिया। जिसके बाद गृह मंत्री, कृषि मंत्री सहित कई मंत्रियों और सांसदों ने इस्तीफा दे दिया। ताजा मिला जानकारी अनुसार अब पीएम ने भी इस्तीफा दे दिया है। 

पीएम ने दिया इस्तीफा

जानकारी अनुसार नेपाल में जारी हिंसक प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। राजधानी काठमांडू सहित कई प्रमुख शहरों में प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर उतरकर संसद भवन में घुसपैठ की और आगजनी की।स्थिति बेकाबू होने के बाद सरकार में भी इस्तीफों का सिलसिला शुरू हो गया है। अब तक चार मंत्री  गृह मंत्री रमेश लेखक, कृषि मंत्री रामनाथ अधिकारी, स्वास्थ्य मंत्री प्रदीप पौडेल और जल आपूर्ति मंत्री प्रदीप यादव पद छोड़ चुके हैं।

1 साल 2 महीने पीएम पद पर रहे

ओली महज 1 साल 2 महीने ही पद पर बने रह सके। वे 15 जुलाई 2024 को तीसरी बार प्रधानमंत्री बने थे। देश में भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया बैन के खिलाफ युवाओं के आंदोलन ने जोर पकड़ा है। लगातार दूसरे दिन हुए विरोध प्रदर्शन में अब तक 19 लोगों की जान जा चुकी है। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड', शेर बहादुर देउबा, पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक और संचार मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग के घरों में भी आगजनी की गई।

कई नेताओं का घर फूंका 

पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र शाह ने प्रदर्शनों के दौरान हुई जनहानि पर गहरी निराशा जताई। उन्होंने कहा कि युवाओं की जायज मांगों को सुने बिना उनकी जान लेना दुखद और अस्वीकार्य है। मंगलवार को झापा स्थित नेपाली कांग्रेस महासचिव विश्वप्रकाश शर्मा के घर के साथ-साथ कांग्रेस महासचिव गगन कुमार थापा और पूर्व उपराष्ट्रपति बिमलेंद्र निधि के आवास पर भी प्रदर्शनकारियों ने आगजनी की।

NSIT
Nsmch