LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

Earthquake: म्यांमार में भूकंप से भारी तबाही, अब तक 694 लोगों की मौत, 10 हजार लोगों के मरने की आशंका, कई लापता, आपातकाल की घोषणा

Earthquake: म्यांमार में भूकंप से भारी तबाही देखने को मिल है। अब 694 लोगों की मौत हो चुकी है। रिपोर्ट्स की मानें को 10 हजार से अधिक लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है। पढ़िए आगे...

Myanmar Earthquake
अब तक 694 लोगों की मौत - फोटो : social media

Earthquake:  म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। म्यांमार में अब तक 694 लोगों की मौत हो गई है। आशंका जताई जा रही है कि म्यांमार में भूकंप से 10 हजार लोगों की जान जा सकती है। हालांकि अब तक 694 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। जबकि सैकड़ों लोग लापता हैं। बता दें कि, शुक्रवार 28 मार्च को म्यांमार औऱ थाईलैंड में विनाशकारी भूकंप ने भारी तबाही मचाई। म्यांमार में  भूकंप में 1,500 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। दूसरी ओर, थाईलैंड में भी भूकंप से 10 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। दोनों देशों में राहत बचाव कार्य जारी है। 

म्यांमार में आपातकाल की घोषणा

भूकंप की बाद म्यांमार में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। इस भूकंप का प्रभाव केवल म्यांमार तक ही सीमित नहीं रहा, पास के देशों में भी झटके आए। भारत, चीन, नेपाल समेत पांच देशों में भूकंप के तेज झटके आ आए। भूकंप के झटकों के बाद दहशत में आए लोग

भूकंप के झटकों से दहशत में लोग

म्यांमार के अलावा थाईलैंड, चीन, नेपाल और भारत में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। शनिवार रात को म्यांमार और अफगानिस्तान में दोबारा भूकंप के झटके दर्ज हुए। अफगानिस्तान में सुबह करीब 5:16 बजे आए भूकंप की तीव्रता 4.7 मापी गई।

भूकंप से भारी तबाही

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने अनुमान लगाया है कि मरने वालों की संख्या 1,000 से कहीं अधिक हो सकती है। अस्पतालों में घायलों की संख्या बढ़ती जा रही है और खून की किल्लत होने की भी खबरें आती जा रही हैं। म्यांमार में बचाव कार्य तेजी से चल रहा है, पर हर तरफ खून-खराबे, टूटे सड़कें और फुटे पड़े इमारतें का दृष्य देखा जा रहा है।

NSIT
Nsmch

मंडाले और यांगून में भारी नुकसान

इस भूकंप के परिणामस्वरूप मंडाले, नेपिटॉ, यांगून और कई और शहरों में व्यापक नुकसान पहुंचाया गया है। ज्यादातर मौतें नेपिटॉ में हुई हैं, जिसमें 90 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। मंडाले में आफ्टरशॉक्स का अनुभव हुआ, जिसमें से एक की तीव्रता 6.4 थी।

भूकंप से बांध टूटने और जलभराव की स्थिति

क्रिश्चियन एड नामक संगठन ने बताया कि भूकंप के कारण एक बांध टूट गया, जिससे शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में देखा गया कि मंडाले की एक सड़क पर भिक्षु अपने मठ की रिकॉर्डिंग कर रहे थे, तभी मठ धराशायी हो गया।

बैंकॉक में 33 मंजिला इमारत ढही

दीगर जहाँ हिंद महासागर के लहरों से प्रभावित रहा, वहीं थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भी भूकंप का प्रभाव महसूस किया गया। यहाँ एक 33 मंजिला इमारत का निर्माणाधीन इमारत पूरी तरह गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के बताए अनुसार, जब इमारत गिरी तो पूरे क्षेत्र में धूल का गुबार फैल गया और अफरा-तफरी फैल गई। बैंकॉक प्रशासन ने बताया कि इस दुर्घटना में अभी तक 10 लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि 16 घायल हैं और 101 लोग लापता हैं।

सरकार ने करार दिया भयानक त्रासदी

वहीं थाईलैंड सरकार ने इस घटना को "भयानक त्रासदी" करार दिया है और उम्मीद जताई है कि अभी भी कुछ लोगों के जीवित होने की संभावना है। राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। लोगों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।