LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

Ban on Sacrifice: बकरीद से पहले कुर्बानी पर रोक, शाही फरमान से देशभर में हड़कंप, धार्मिक स्वतंत्रता पर सवाल

Ban on Sacrifice: बकरीद से ठीक पहले सरकार के एक चौंकाने वाले फैसले ने देशभर में हड़कंप मचा दिया है....

Morocco Ban on sacrifice
बकरीद से पहले कुर्बानी पर रोक- फोटो : social Media

Ban on Sacrifice: मोरक्को- मुस्लिम बहुल देश मोरक्को में ईद-उल-अजहा (बकरीद) से ठीक पहले सरकार के एक चौंकाने वाले फैसले ने देशभर में हड़कंप मचा दिया है. किंग मोहम्मद VI ने एक शाही फरमान जारी कर इस साल कुर्बानी के बकरे पर रोक लगा दी है. इस फैसले के बाद से देशभर में बकरों की खोज और जब्ती के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है, जिससे लोगों में जबरदस्त आक्रोश और बवाल मचा हुआ है.

किंग मोहम्मद VI ने इस इस्लामी परंपरा को रद्द करने के पीछे "आर्थिक और स्वास्थ्य कारणों" का हवाला दिया है. हालांकि, इस फैसले के तुरंत बाद पुलिस ने कई शहरों और इलाकों में घर-घर छापेमारी कर लोगों के बकरे जब्त कर लिए. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि सुरक्षाकर्मी घरों से बकरों को ले जा रहे हैं, जिसने जनता के गुस्से को और भड़का दिया है.

राजा मोहम्मद VI ने यह भी घोषणा की है कि वह "बकरीद पर जनता की ओर से कुर्बानी करेंगे", लेकिन लोगों ने इसे अपमानजनक और अपनी धार्मिक आस्था का मज़ाक बताया है. आलोचकों का मानना है कि यह फैसला वास्तव में बढ़ती महंगाई और सरकारी विफलताओं को छिपाने की एक चाल है, न कि आर्थिक या स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं.

किंग ने लोगों से बकरीद पर संयम बरतने की अपील की है. हालांकि, देश के इस्लामी विद्वानों ने इस फैसले की कड़ी निंदा की है. उन्होंने इसे नागरिकों के धार्मिक अधिकारों का हनन और उनकी धार्मिक स्वतंत्रता पर सीधा हमला बताया है. मोरक्को में इस अभूतपूर्व फैसले ने एक गहरी बहस छेड़ दी है, जिसमें धार्मिक मान्यताओं और सरकारी नीतियों के बीच टकराव स्पष्ट रूप से दिख रहा है.

NSIT
Nsmch