LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

पाकिस्तान में मुझे फांसी देने की उठी मांग कानूनी विवाद पर बोले मार्क जुकरबर्ग

पाकिस्तान में मुझे फांसी देने की उठी मांग कानूनी विवाद पर बो
मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग- फोटो : Google

N4Nडेस्क: फेसबुक फाउंडर और मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने हाल ही में पाकिस्तान में अपने खिलाफ चले कानूनी मामले पर बात की। साथ ही मार्क जुकरबर्ग ने यह भी बताया कि दुनिया के तमाम देशों की सरकारें टेक कंपनियों पर कंटेंट को नियंत्रित करने के लिए दबाव बना रही हैं। 

उन्होंने कहा, कई देशों के कानून हमारे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के मूल्यों से मेल नहीं खाती है।सरकारे की कोशिश हैं कि हम बहुत सारी चीजें हटा दें, जिन्हें हम गलत नहीं मानते। अगर सरकारें टेक कंपनियों के सीईओ को जेल में डालने की धमकी देंगी, तो यह बड़ा मुद्दा बन जाएगा।

अपनी बातों को आगे बढ़ाते हुए जुकरबर्ग कहा, कुछ देशों में ऐसे कानून हैं, जिनसे हम सहमत नहीं होते। एक समय था जब पाकिस्तान में किसी ने मेरे खिलाफ केस किया था क्योंकि फेसबुक पर किसी ने पैगंबर मोहम्मद का एक चित्र साझा किया था। वहां इसे ईशनिंदा माना गया और मेरे खिलाफ आपराधिक मुकदमा चला। जुकरबर्ग ने बताया कि इस मामले में उन्हें पाकिस्तान में मौत की सजा तक देने की मांग उठी थी।मुझे नहीं पता कि यह मामला कहां तक पहुंचा, क्योंकि मैं पाकिस्तान जाने की योजना नहीं बना रहा था, इसलिए ज्यादा चिंता नहीं की।