LATEST NEWS

  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का  किया वध, बिहार व नागालैंड के राज्यपाल समेत कई मंत्री रहे मौजूद
  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का किया वध,

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

Pahalgam Terrorist Attack: जम्मू कश्मीर के उधमपुर में आतंकी और सेना का मुठभेड़, एक जवान शहीद, दोनों तरफ से चल रही ताबड़तोड़ गोलियां

Pahalgam Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर में आतंक के खिलाफ ऑपरेशन जारी है। पहलगाम हमले के बाद 24 घंटे में तीसरा एनकाउंटर उधमपुर में जारी है। इस मुठभेड़ में सेना के एक जवान शहीद हो गए हैं। घाटी में हाई अलर्ट है...

उधमपुर एनकाउंटर
एक जवान शहीद - फोटो : social media

Pahalgam Terrorist Attack:  जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकवाद के खिलाफ अपना अभियान तेज़ कर दिया है। पिछले 24 घंटे में घाटी में लगातार तीसरा एनकाउंटर शुरू हुआ है। ताज़ा मुठभेड़ उधमपुर जिले के डूडू बसंतगढ़ इलाके में जारी है। जहां सुरक्षाबलों ने कुछ आतंकियों को घेर लिया है। अभी तक आतंकियों की पहचान नहीं हो सकी है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार बसंतगढ़ इलाके में चल रहे मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया है। वहीं मुठभेड़ जारी है। दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग की जा रही है।

कुलगाम और तंगमर्ग में भी कार्रवाई

इससे पहले मंगलवार की शाम को कुलगाम जिले के तंगमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इनपुट मिलने पर सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया और एक घर में छिपे आतंकियों को घेरा गया।

उरी सेक्टर में घुसपैठ नाकाम, 2 आतंकी ढेर

मंगलवार सुबह बारामूला के उरी सेक्टर में LoC के पास घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी गई। सेना के जवानों ने सटीक कार्रवाई करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया। सेना के मुताबिक, 2 से 3 आतंकवादी सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे, जिन्हें ट्रैक कर मार गिराया गया।

आतंकियों से बरामद हुआ पाकिस्तानी सामान

मारे गए आतंकियों के पास से दो असॉल्ट राइफल, भारी मात्रा में गोला-बारूद, कारतूस, पाकिस्तानी करेंसी, और चॉकलेट व सिगरेट के पैकेट बरामद हुए हैं। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि ये सामान पाकिस्तान की सक्रिय संलिप्तता की ओर इशारा करते हैं।

NSIT
Nsmch

पहलगाम हमले के बाद सर्च ऑपरेशन तेज

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था, जिसमें 26 श्रद्धालुओं की मौत हुई थी। हमले के बाद से ही घाटी में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस हमले के बाद केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक (CCS) और सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है, जिसमें आतंक के खिलाफ निर्णायक रणनीति पर चर्चा हो रही है।