LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Encounter : सुबह सुबह एनकाउंटर में 2 आतंकी ढेर, घुसपैठ की कोशिश नाकाम, मिली बड़ी सफलता

Encounter : देशभर में आतंकी हमलों को लेकर अलर्ट पर है। इसी बीच सुबह सुबह एनकाउंटर में 2 आतंकी ढेर हो गए। आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे जिसका सुरक्षाकर्मियों नाकाम कर दिया।

 2 terrorists dead
2 terrorists dead- फोटो : social media

Encounter :  सुबह सुबह एनकाउंटर में 2 आतंकी ढेर हो गए। आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश सुरक्षा कर्मियों ने नाकाम कर दिया है। दरअसल, मामला जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर का है। जहां सुरक्षाबलों ने एलओसी के पास घुसपैठ की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। सेना ने गुरुवार को जानकारी दी कि इस दौरान दो आतंकवादी मार गिराए गए हैं।

संयुक्त अभियान में सफलता

सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कॉर्प्स ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर सेना और पुलिस ने गुरेज सेक्टर में संयुक्त अभियान शुरू किया। इसी दौरान सतर्क जवानों ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकियों को चुनौती दी।

जवाबी कार्रवाई में मारे गए आतंकी

सुरक्षाबलों के ललकारने पर आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने दोनों आतंकियों को ढेर कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में अभी तलाशी अभियान जारी है ताकि किसी और आतंकी की मौजूदगी का पता लगाया जा सके।