LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

​Iran-Israel Conflict: ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को दे डाली बड़ी धमकी! कहा-'नहीं करेंगे सरेंडर भुगतनी पड़ जाएगी सजा'

​Iran-Israel Conflict: ईरान और इजरायल के बीच युद्ध में अमेरिका की एंट्री ने मिडिल ईस्ट को जंग के मुहाने पर ला खड़ा किया है। ट्रंप के सरेंडर के आदेश पर खामेनेई ने दी सख्त चेतावनी। जानें पूरा घटनाक्रम।

​Iran-Israel Conflict
ईरान-अमेरिका के बीच तनातनी- फोटो : social media

Iran-Israel Conflict: ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष ने तब वैश्विक मोड़ ले लिया जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बिना शर्त सरेंडर की धमकी देकर इस जंग में सीधी एंट्री ले ली।इस पर ईरान के सुप्रीम लीडर आयातुल्लाह अली खामेनेई ने बेहद सख्त और स्पष्ट शब्दों में कहा कि  ईरान सरेंडर नहीं करेगा। हर शहीद का बदला लिया जाएगा।

खामेनेई का कड़ा जवाब: "हम थोपी गई शांति या युद्ध नहीं स्वीकारते"

ईरानी सरकारी समाचार एजेंसी तस्नीम के अनुसार, खामेनेई ने स्पष्ट किया ईरान को धमकी की भाषा पसंद नहीं। हम हर कीमत पर अपनी संप्रभुता की रक्षा करेंगे। हम अपनी नीति खुद तय करेंगे, न कि वाशिंगटन या तेल अवीव। खामेनेई ने यह भी कहा कि इजरायल ने बहुत बड़ी गलती की है और उसे इसकी सजा जरूर मिलेगी।

हम जानते हैं सुप्रीम लीडर कहां छिपे हैं-ट्रंप की धमकी

G7 समिट 2025 से वाशिंगटन लौटते ही ट्रंप ने बेहद आक्रामक बयान दिए। उन्होंने कहा कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकते और अमेरिका यह सुनिश्चित करेगा। हम जानते हैं कि खामेनेई कहां छिपे हैं, लेकिन अभी हमला नहीं करेंगे। हमारा धैर्य समाप्त हो रहा है। ईरान को अब बिना शर्त सरेंडर करना होगा। ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का एयर डिफेंस सिस्टम अच्छा है, लेकिन अमेरिकी तकनीक के सामने कुछ नहीं। ईरानी विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया भी तीखी थी। उन्होंने कहा था कि अगर अमेरिका ने किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप किया, तो यह एक पूर्ण क्षेत्रीय युद्ध में बदल जाएगा।”

ट्रंप की रणनीति

2025 अमेरिकी चुनावों के करीब ट्रंप की आक्रामकता एक राजनीतिक रणनीति भी मानी जा रही है। अमेरिका में ट्रंप ने “America First, Power First” नीति दोबारा दोहराई है। उनका जोर है कि अमेरिका ईरान जैसे 'खतरनाक राष्ट्र' को कोई छूट नहीं देगा।इजरायल के साथ ट्रंप की स्थायी सामरिक साझेदारी भी इसका कारण है।

NSIT
Nsmch