LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Indigo Flight News: इंडिगो विमान के इंजन में अचानक लगी आग, पायलट ने आनन फानन में दी 'मेडे' कॉल, यात्रियों में मचा हड़कंप

Indigo Flight News: इन दिनों विमान में तकनीकी खराबी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसी कड़ी में अहमदाबाद में एक और विमान हादसा होते होते बच गया। विमान के इंजन में अचानक आग लग लगी जिससे पायलट ने मेडे कॉल दी...

इंडिगो फ्लाइट
विमान के इंजन में लगी आग - फोटो : social media

Indigo Flight News: अहमदाबाद में एक और विमान हादसे का शिकार होते होते बचा। दरअसल, अहमदाबाद एयरपोर्ट से दिउ के लिए उड़ान भरने जा रही इंडिगो की फ्लाइट के इंजन में टेकऑफ से ठीक पहले अचानक आग लग गई। विमान में कुल 60 यात्री सवार थे। पायलट ने स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए तुरंत एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) को 'मेडे' कॉल दी और टेकऑफ प्रक्रिया को तत्काल रोक दिया गया।

आनन फानन में खाली कराया गया विमान 

घटना सुबह 11 बजे की है। जब इंडिगो की ATR-76 विमान ने टेकऑफ से पहले रनवे पर रोल करना शुरू किया था। तभी इंजन में आग की सूचना मिली। पायलट ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विमान को रोक दिया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

फ्लाइट हुई रद्द

इंडिगो के प्रवक्ता ने बताया कि विमान में तकनीकी गड़बड़ी के चलते फ्लाइट को रद्द किया गया। पायलट और क्रू ने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर (SOP) का पालन करते हुए समय रहते अधिकारियों को सूचना दी और विमान को बे पर वापस भेज दिया गया। इंडिगो ने यात्रियों से असुविधा के लिए खेद जताया है और उन्हें रिफ्रेशमेंट, वैकल्पिक फ्लाइट या फुल रिफंड की पेशकश की है।

पहले भी हो चुकी हैं तकनीकी गड़बड़ियां

इससे पहले सोमवार को भी इंडिगो की गोवा से इंदौर जा रही फ्लाइट में लैंडिंग से पहले तकनीकी दिक्कत सामने आई थी। हालांकि उस मामले में विमान सुरक्षित लैंड कर गया था।

NSIT
Nsmch