LATEST NEWS

  • Patna Firing Four Assailants Shoot Property Dealer in Phulwari
  • Patna Crime: पटना में ताबड़तोड़ फायरिंग, जमीन कारोबारी को अपराधियों ने मारी गोली

  • Bihar Weather Cyclone Arnab Alert Heavy Rain Warning in 33 Districts
  • Bihar Weather: बिहार में चक्रवाती तूफान अर्नब का तांडव, 33 जिलों में बारिश का अलर्ट, दो में रेड

  • Patna Police
  • Patna Police: पटना पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल, बस की टक्कर से घायल व्यक्ति को पहुंचाया

  • Patna crime
  • Patna crime: पटना में अपराधियों का तांडव, जमीन कारोबारी पर फायरिंग, एम्स में इलाज जारी

  •  Bhojpur murder
  • Bhojpur murder: भोजपुर में जमीन के लिए खूनी खेल! 70 साल के किसान की पीटकर हत्या, आरोपी

Hantavirus: स्पेन में हंता वायरस से हड़कंप! दो भारतीय नागरिक नीदरलैंड भेजे गए

Hantavirus: स्पेन के पास रोके गए डच जहाज एमवी होंडियस पर मौजूद दो भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं। हंता वायरस संक्रमण को लेकर जहाज को रोका गया था।

Hantavirus
यूरोप में वायरस अलर्ट- फोटो : social media

Hantavirus: स्पेन के कैनरी द्वीपसमूह के पास हंता वायरस संक्रमण की आशंका के चलते रोके गए डच जहाज एमवी होंडियस पर सवार दो भारतीय नागरिक पूरी तरह सुरक्षित हैं। मैड्रिड स्थित भारतीय दूतावास ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दोनों भारतीयों में संक्रमण के कोई लक्षण नहीं मिले हैं और उनकी तबीयत सामान्य है।

जहाज पर थे करीब 150 लोग

दूतावास के अनुसार, डच झंडे वाले इस जहाज पर लगभग 150 लोग सवार थे। हंता वायरस के संभावित प्रकोप की सूचना मिलने के बाद स्पेनिश प्रशासन ने जहाज को तट के पास रोक दिया था। बाद में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और स्पेनिश अधिकारियों के तय स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के तहत यात्रियों को जहाज से उतारा गया।

भारतीय नागरिक क्रू मेंबर थे

स्पेन के नेशनल सेंटर फॉर इमरजेंसी मॉनिटरिंग एंड कोऑर्डिनेशन (CENEM) के मुताबिक, दोनों भारतीय नागरिक जहाज के क्रू सदस्य थे। एहतियात के तौर पर उन्हें नीदरलैंड भेजा गया है, जहां स्वास्थ्य नियमों के अनुसार क्वारंटीन में रखा जाएगा। भारतीय दूतावास लगातार दोनों नागरिकों और स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है।

क्या है हंता वायरस?

हंता वायरस मुख्य रूप से चूहों और गिलहरियों जैसे कृंतकों के संपर्क से फैलता है। विशेषज्ञों के अनुसार यह कोरोना वायरस की तरह तेजी से इंसान से इंसान में नहीं फैलता, लेकिन संक्रमित जानवरों के मल, पेशाब या लार के संपर्क में आने से संक्रमण हो सकता है।

NSIT
Nsmch

हंता वायरस के प्रमुख लक्षण

तेज बुखार

सिरदर्द

शरीर और मांसपेशियों में दर्द

पेट दर्द, उल्टी और डायरिया

गंभीर मामलों में फेफड़ों में पानी भरना और सांस लेने में दिक्कत