LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Crime News: 'काम हो गया है'...पत्नी ने शराबी पति के कान में जहर देकर उतारा मौत के घाट, प्रेमी के साथ Youtube से सीखा तरीका

Crime News: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करा दी। बताया जा रहा है कि पत्नी ने पहले यूट्यूब से पति को मारने का तरीका सीखी और भी घटना को अंजाम दिया।

पति की हत्या
पति की हत्या- फोटो : social media

Crime News: देश भर में इन दिनों प्रेम प्रसंग में पति की हत्या के मामले बढ़ते जा रहे हैं। शादी जिसे सात जन्मों का साथ माना जाता है, उसमें ऐसे मनमुटाव आने लगे हैं कि साथ थे के बजाए पति पत्नी एक दूसरे को मौत के घाट उतर दे रहे हैं। कभी मौत की प्लानिंग फिल्म देख कर की जा रही है तो कभी क्राइम पेट्रोल देखकर। इस बार तो पत्नी ने पति को मौत के नींद सुलाने के लिए अजीबो गरीब तरकीब अपना ली। पत्नी ने पहले यूट्यूब से तरीका सिखा फिर प्रेमी को बता पति की हत्या करा दी।

प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या

दरअसल, तेलंगाना के करिमनगर जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हत्याकांड सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर पति की निर्मम हत्या कर दी। खास बात यह रही कि महिला ने हत्या की योजना YouTube वीडियो देखकर बनाई थी।

शराब की लत में पति करता था झगड़ा

मृतक की पहचान संपथ के रूप में हुई है। जो एक पुस्तकालय में सफाईकर्मी था। शराब की लत के कारण वह अक्सर अपनी पत्नी रामादेवी से झगड़ा करता था। परिवार में दो बच्चे हैं जिनका भरण-पोषण रामादेवी अपनी नाश्ते की दुकान से करती थी। इसी दुकान पर उसकी मुलाकात 50 वर्षीय कर्रे राजय्या से हुई और धीरे-धीरे दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए।

यूट्यूब से सीखा तरीका

पुलिस जांच में सामने आया कि रामादेवी ने पति से छुटकारा पाने की ठान ली थी। इसके लिए उसने यूट्यूब पर वीडियो देखकर एक खौफनाक तरीका चुना। जो कान में कीटनाशक डालकर हत्या करने का था। उसने यह योजना राजय्या को बताई और फिर दोनों ने संपथ की हत्या की साजिश रच डाली।

NSIT
Nsmch

कान में डाला कीटनाशक दवा

हत्या वाली रात राजय्या और उसका दोस्त श्रीनिवास, संपथ को शराब पीने के बहाने बॉम्माकल फ्लाईओवर के पास ले गए। जब संपथ नशे में जमीन पर गिरा तो राजय्या ने उसके कान में कीटनाशक डाल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद राजय्या ने रामादेवी को फोन कर बताया कि “काम हो गया”।

हत्या के बाद पत्नी ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

अगले दिन रामादेवी ने पुलिस थाने पहुंचकर पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई, जैसे कुछ हुआ ही न हो। लेकिन पुलिस को शक तब हुआ जब 1 अगस्त को शव बरामद होने के बाद रामादेवी और राजय्या दोनों ने पोस्टमार्टम न कराने की अजीब मांग रखी। मृतक के बेटे ने भी मौत को संदिग्ध मानते हुए जांच की मांग की।

तीनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने कॉल डेटा, लोकेशन ट्रैकिंग और CCTV फुटेज खंगाले तो साजिश की परतें धीरे-धीरे खुलने लगीं। तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जहां उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया।  रामादेवी, उसका प्रेमी कर्रे राजय्या और उसका दोस्त श्रीनिवास तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।