LATEST NEWS

  • RJD MP Sudhakar Singh and Bihar DG Kundan Krishnan Legal Clash
  • Bihar News: बिहार की सियासत में उबाल, पढ़िए सुधाकर सिंह और डीजी कुंदन कृष्णन के तल्ख विवाद का

  • Sanjay Jha hit Backs Anant Singh
  • संजय झा की चेतावनी अनंत सिंह पर कार्रवाई में कोई ढिलाई नहीं, नीरज कुमार ने जीत के बाद

  •  Bihar Daroga Recruitment: दरोगा भर्ती मेंस परीक्षा रद्द होने के विरोध में आज सड़क पर उतरेंगे अभ्यर्थी, पटना में सुरक्षा सख्त, कई रास्तों पर बैरिकेडिंग
  • Bihar Daroga Recruitment: दरोगा भर्ती मेंस परीक्षा रद्द होने के विरोध में आज सड़क पर उतरेंगे अभ्यर्थी,

  • Bihar MLC Election Results: बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! BJP की 3 सीटों पर जीत, RJD-JDU और जन सुराज का भी खुला खाता, पढ़िए पूरा गणित
  • Bihar MLC Election Results: बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! BJP की 3 सीटों पर जीत, RJD-JDU और

  • Muzaffarpur NIA to Probe Fake Aadhaar
  • Bihar Crime: बिहार में फर्जी आधार-पासपोर्ट नेटवर्क पर NIA की नजर, मास्टरमाइंड एजाज कमर का खंगाला जाएगा पूरा

Road Accident : बाइक से टक्कर के बाद चलती बस में लगी आग, जिंदा जले 20 यात्री, कई झुलसे, 40 लोग थे सवार

Road Accident : पुलिस के मुताबिक बस में टक्कर के बाद फ्यूल टैंक फटने से आग लगी। जिसने देखते ही देखते पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। कई यात्रियों की लाशें इतनी बुरी तरह जल चुकी हैं कि पहचान मुश्किल हो रही है। मौके पर बचाव और राहत कार्य जारी है।

चलती बस में लगी आग
चलती बस में लगी आग - फोटो : social media

Road Accident :  भीषण सड़क हादसे में 20 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जानकारी अनुसार बाइक से टक्कर के बाद बस में आग लग गई और धू-धूकर जलने लगी। बस में 40 लोग सवार थे जिसमें से 25 जिंदा जल गए हालांकि 20 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं कई लोगों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। पूरा मामला आंध्र प्रदेश के कुर्नूल जिले का है। हादसा आज सुबह की बताई जा रही है। 

20 लोगों की दर्दनाक मौत 

मिली जानकारी अनुसार चिन्नाटेकुर के पास NH-44 पर एक प्राइवेट स्लीपर बस में आग लग गई, जिसमें 20 यात्रियों की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 3:30 बजे हुआ, जब हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही बस एक बाइक से टकरा गई। बाइक बस के नीचे जा घुसी और फ्यूल टैंक से टकराने के बाद विस्फोट हो गया, जिससे पूरी बस आग की लपटों में घिर गई।

40 यात्री थे सवार 

बस में कुल 40 यात्री सवार थे। इनमें से 19 लोगों ने इमरजेंसी गेट तोड़कर कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन कई गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को कुरनूल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, कई शव पूरी तरह जल चुके हैं, जिससे पहचान करना मुश्किल हो रहा है।

कुछ मिनटों में जलकर खाक हुई बस 

कुरनूल रेंज के DIG कोया प्रवीण ने बताया कि आग लगने के बाद शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे बस का दरवाजा जाम हो गया। कुछ ही मिनटों में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हादसे में मरने वाले ज्यादातर लोग 25 से 35 वर्ष की उम्र के बताए जा रहे हैं।

NSIT
Nsmch

बस में सवार यात्रियों की सूची

अश्विन रेड्डी (36), जी धात्री (27), कीर्ति (30), पंकज (28), युवान शंकर राजू (22), तरूण (27), आकाश (31), गिरिराव (48), बुना साई (33), गणेश (30), जयंत पुशवाहा (27), पिलवामिन बेबी (64), किशोर कुमार (41), रमेश (30), अनुषा (22), मोहम्मद कैसर (51), दीपक कुमार (24), एंडोज नवीन कुमार (26), प्रशांत (32), एम. सत्यनारायण (28), मेघनाथ (25), वेणु गुंडा (33), चरित (21), चंदना मंगा (23), संध्यारानी मंगा (43), ग्लोरिया एलेसा श्याम (28), सूर्या (24), हरिका (30), श्रीहर्ष (24), शिवा (24), श्रीनिवास रेड्डी (40), सुब्रमण्यम (26), के. अशोक (27), एम.जी. रामा रेड्डी (50), उमापति (32), अमृत कुमार (18), वेणुगोपाल रेड्डी (24)।

जिंदा बचे यात्रियों की सूची

सत्यनारायण, श्रीलक्ष्मी, नवीन कुमार, अखिल, हरिका, जश्मिता, अकीरा, रमेश, जयसूर्या, सुब्रमण्यम, रामिरेड्डी और वेणुगोपाल रेड्डी। इन सभी को कुरनूल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

हादसे में नेल्लोर जिले के विंजामुर मंडल के गोलावारीपल्ली गांव के निवासी गोल्ला रमेश के परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में गोल्ला रमेश (35), उनकी पत्नी अनुषा (30), बेटी मनविता (10) और बेटा मनीष (12) शामिल हैं। पूरे परिवार की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।

10 दिन पहले राजस्थान में हुआ था हादसा 

गौरतलब हो कि, महज 10 दिन पहले, राजस्थान के जैसलमेर में 14 अक्टूबर को चलती एसी स्लीपर बस में आग लगने से 22 यात्रियों की मौत हो गई थी। उस हादसे में भी बस का दरवाजा लॉक हो गया था और लोग कांच तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे।